शिकंजा: फर्जी आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार, चौकी प्रभारी पर अवैध काम के लिये डाल रहा था दबावय

शिकंजा: फर्जी आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार, चौकी प्रभारी पर अवैध काम के लिये डाल रहा था दबावय
Spread the love

शिकंजा: फर्जी आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार, चौकी प्रभारी पर अवैध काम के लिये डाल रहा था दबा

देहरादून। कुल्हाल पुलिस को फोन कर हिमाचल से अवैध खनन सामग्री लाने के लिए दबाव बनाने वाला फर्जी आईपीएस अधिकारी दून पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक प्रवीण सैनी, चौकी प्रभारी कुल्हाल के मोबाइल पर एक व्यक्ति ने कॉल कर .खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर, पोंटा साहिब, हिमाचल की ओर से 5-6 डंफर अवैध प्रतिबंधित खनन सामग्री (धुली बजरी) भिजवाने को कहा। इसपर पुलिस को शक हुआ। उसके बाद पुलिस ने  अज्ञात व्यक्ति के मोबाइल नम्बर की आईडी चैक की तो आईडी किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर पाई गई। संदेह होने पर चौकी कुल्हाल पर धारा 419 आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को उसके मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर देहरादून स्थित केनाल रोड से गिरफ्तार  कर लिया गया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी से बरामद आई-10 कार नंबर- डीएल-10सीएच-5770 को सीज कर कब्जे में ले लिया।
आरोपी  की तलाशी लेने पर उसके पास से 02 मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें से एक फोन के माध्यम से आरोपी ने स्वंय को आईपीएस अधिकारी बताकर कॉल किया गया था।
आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम तारिक अनवर पुत्र स्व०श जयाउद्दीन निवासी ग्राम फेनारा, थाना फेनारा, जिला ईस्ट चंपारण, बिहार हाल पता मकान नंबर 209/16 शाहीनबाग, दिल्ली उम्र 39 वर्ष बताया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में गारमेंट व हैंडीक्राफ्ट का व्यवसाय करता है। उसने दून में केनाल रोड स्थित चालांग में अपनी पत्नी के नाम पर जमीन खरीदी है। उसे जमीन पर निर्माण कार्य हेतु हिमाचल से आने वाली धुली बजरी की जरूरत थी, परन्तु बार्डर पर पुलिस की बहुत ज्यादा सख्ती होने के कारण उसे कहीं से भी पोंटासाहिब हिमाचल की ओर से आने वाली धुली बजरी नहीं मिल पा रही थी। इस पर उसने पुलिस विभाग का बड़ा अधिकारी बनकर अपना काम निकालने की योजना बनाई तथा स्वयं को आईपीएस अधिकारी बताकर 5-6 डंपर अवैध प्रतिबंधित खनन सामग्री (धुली बजरी) सस्ते दाम पर भिजवाने हेतु चौकी प्रभारी कुल्हाल को अपने मोबाइल नंबर से कॉल कर दबाव बनाया।

Parvatanchal