शोक समाचार: नहीं रहे गढ़वाल के जाने-माने वकील एडवोकेट कुलदीप अग्रवाल, 71 साल की उम्र में कैंसर से हुआ निधन

शोक समाचार: नहीं रहे गढ़वाल के जाने-माने वकील एडवोकेट कुलदीप अग्रवाल, 71 साल की उम्र में कैंसर से हुआ निधन
Spread the love

कोटद्वार। शहर के जाने माने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अपर जिला शासकीय अधिवक्ता 71 वर्षीय कुलदीप अग्रवाल अब नहीं रहे। 71 वर्ष की  उम्र में उनका दुखद निधन हो गया। दिवंगत अग्रवाल पिछले एक वर्ष से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। परिजनों के अनुसार, दिल्ली के एक निजी कैंसर अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित वकील के रूप में अपनी पहचान रखने वाले दिवंगत कुलदीप अग्रवाल वर्ष 1986 से 2018 तक लगभग 32 वर्षों तक जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता भी रहे। वर्ष 2018 में सेवानिवृत्त हुए  अग्रवाल बहुत मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव की शख्सियत थे। उनके पिता स्व. काशीप्रसाद अग्रवाल भी अपने  जमाने में जाने-माने अधिवक्ता रहे थे। दिवंगत कुलदीप अग्रवाल  पांच भाईयों में से तीसरे नम्बर के थे। उनके  छोटे भाई  धर्मदीप अग्रवाल भी वरिष्ठ अधिवक्ता के तौर पर पहचाने जाते हैं। दिवंगत कुलदीप अग्रवाल  पत्नी उषा अग्रवाल और पुत्र अनंत अग्रवाल को अपने पीछे छोड़ गए हैं। उनका पुत्र दिल्ली में प्राइवेट कम्पनी में इंजीनीयर है जबकि उनकी विवाहित पुत्री वर्तमान में अमेरिका में निवासरत है।

Parvatanchal