कार्रवाई: नगर निगम ने डेंगू के लार्वा पनपाने वाले माॅल और टावरों से वसूले 1,38,500

कार्रवाई: नगर निगम ने डेंगू के लार्वा पनपाने वाले माॅल और टावरों से वसूले 1,38,500
Spread the love

सेनटेरियो मॉल ,अशोक एसोसिएट, जनपथ शॉपिंग कंपलेक्स सहित कई प्रतिष्ठानों में हुई कार्रवाई

देहरादून। नगर आयुक्त मनुज गोयल के निर्देश पर आज डेंगू की रोकथाम के लिए माॅल/टावरों के बेसमेंट, छतों आदि का निगम अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
उप नगर आयुक्त, रोहिताश शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम की टीम द्वारा घंटाघर से बल्लुपुर चौक से चकराता रोड के बेसमेंट युक्त व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के माॅल एवं टावरों में डेगू लार्वा का निरीक्षण किया गया।

 डेंगू लार्वा पाये जाने पर इन प्रतिष्ठानों पर हुई कार्रवाई

1. सुरेश कुमार के पार्किंग बेसेंमेंट का रू 5000/-।
2. कमल वाधवा फस्र्ट पराईज टावर का रू 20,000/-
3. प्रवीन कौशल रू0 2000/-
4. हर्ष आनन्द डब्ल्यू टावर शोरूम का रू 5,000/-।
5. अशोक एसोसियेट का रू 50,000/-
6. जनपथ शापिंग काम्पलेक्स के सभी दुकानदारेां को 5000/- के नोटिस दिये गये।

आज नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना ने हाथीबडकला क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेंकिग के दौरान हाथीबडकला में बने सेन्टेरियों माॅल का भी निरीक्षण किया गया जिसकी छत पर पानी जमा मिला। जिसमें डेंगू के लार्वा भारी संख्या में पाये गये। नगर निगम की टीम द्वारा माॅल पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Parvatanchal