हादसा: तोताघाटी के पास खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत

हादसा: तोताघाटी के पास खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत
Spread the love

टिहरी। जनपद के तोताघाटी के पास एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी।

एसडीआरएफ को शाम के समय सूचना मिली कि तोताघाटी के पास एक ट्रक डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया है।

 

एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर रस्सियों के सहारे नीचे उतर कर देखा तो ट्रक में एक ही व्यक्ति पड़ा हुआ दिखाई दिया। ट्रक चालक शत्रुघन महतो ( 40) पुत्र राजदेव महतो, निवासी मधुबनी, पीपरु, बिहार की मौके पर ही मौत हो गयी थी।

Parvatanchal