हादसा: गंगोत्री एनएच पर नदी में गिरी कार, तीन की मौत
उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आर्य विहार आश्रम के पास एक वाहन नदी में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गयी। जबकि तीन लोग घायल हैं।
उत्तरकाशी से भटवाड़ी की ओर जाते हुए गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-108 पर सेंजी तथा ओंगी के बीच आर्य विहार आश्रम के पास एक वाहन नदी में गिरने की सूचना एसडीआरएफ को मिली। मौके पर पहुंच कर एसडीआरएफ के जवानों ने मशक्कत के साथ तीन घायलों को रेस्क्यू किया और एंबुलेंस से चिकित्सालय भेजा गया है। कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी थी।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला आपातकालीन परिचालन केंद्र जाकर राहत एवं बचाव कार्यो का निर्देशन व निगरानी में जुटे रहे।
ये हुए घायल
- आदित्य रावत (26) पुत्र रामचन्द्र, निवासी- द्वारी उत्तरकाशी।
- दुर्गा देवी (60) पत्नी धर्म सिंह, द्वारी, उत्तरकाशी।
- रुद्रा सिंह (20) पुत्र योगेश सिंह, द्वारी, उत्तरकाशी।
मृतक
- इंद्रा देवी पत्नी उत्तम सिंह, द्वारी, उत्तरकाशी।
- कर्ण लाल, निवासी- सालंग, उत्तरकाशी
- आशा देवी ( 41)पत्नी श्री मंगल दास, निवासी- द्वारी, उत्तरकाशी।

