हादसा: पानी के तेज बहाव में बह गया युवक, मछली पकड़ने गया था नदी मेंं
संवाददाता
देहरादून, 02 सितंबर। मछली पकड़ने सौंग नदी में गया युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम युवक की तलाश कर रही है।
बीती रात थाना रायवाला को सूचना प्राप्त हुई कि दीपक उर्फ गोलू पुत्र तेजपाल, (19 वर्ष) निवासी डांडीपुर बोक्सा बस्ती, रायवाला देहरादून, जो संभवतः सोंग नदी में मछली पकड़ने गया था, अभी तक घर वापस नहीं आया है, व उसका कुछ अता पता नहीं चल पा रहा है। सूचना पर थाना रायवाला से पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा उस युवक की तलाश प्रारंभ की। बारिश के कारण सोंग नदी का जलस्तर बढ़ा होने से संभवतः युवक नदी के बहाव में बह गया, जिसकी एसडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर तलाश की जा रही है।
