हताशा: शादीशुदा शख्स ने फांसी लगाकर दे दी जान, पत्नी से हुआ था विवाद 

हताशा: शादीशुदा शख्स ने फांसी लगाकर दे दी जान, पत्नी से हुआ था विवाद 
Spread the love

 

संवाददाता
देहरादून, 02 सितंबर। राजपुर थाना क्षेत्र में बीती रात अपनी पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि अंसल ग्रीन वैली के पास बापूनगर में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी से झगड़ा कर अपने आप को कमरे में बंद कर लिया गया है। सूचना पर चौकी प्रभारी जाखन  चीता  कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पाया गया कि एक व्यक्ति अपने आप को कमरे में बंद कर फाँसी लगाई गई है। जिसको उपचार हेतु 108 के माध्यम से दून अस्पताल भिजवाया गया। जिसको चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किया गया है। आस पास उपस्थित लोगों से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था । मृतक वाहन चलाने का काम करता था।  मृतक के पंचायतनामा/ पोस्टमार्टम की कार्रवाई हेतु शव को मोर्चरी में रखा गया है।  मृतक का नाम हेमंत वर्मा उर्फ ऋषभ पुत्र महेश वर्माा, निवासी श्याम सुंदर चौहान का मकान बापूनगर, जाखन, राजपुर, देहरादून, उम्र 29 वर्ष बताई गयी है।

Parvatanchal