कहर: प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी भी आये डेंगू की चपेट में
देहरादून। उत्तराखंड में डेंगू का प्रकोप से विधायक भी नहीं बच पाए हैं। प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी को ड़ेंगूहोने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम लगातार डेंगू के रोकथाम के लिए अभियान चला रहे हैं। उसके बाद भी डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
विदित हो कि विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस के प्रताप नगर विधायक विक्रम सिंह नेगी की अचानक तबियत बिगड़ गई। तेज बुखार और ठंड लगने के कारण विधायक नेगी को विधानसभा की डिस्पेंसरी में भर्ती कराया गया। जहां से बाद में डॉक्टरों ने उनको दून अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

