दुखद: वाहन खाई में गिरने से तीन की दर्दनाक मौत

दुखद: वाहन खाई में गिरने से तीन की दर्दनाक मौत
Spread the love

बागेश्वर। जनपद के कपकोट क्षेत्र में एक वाहन सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस कैंपर वाहन में तीन लोग सवार थे। जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार दोपहर चार बजे के आसपास बागेश्वर के कपकोट में पतियासार के पास एक कैंपर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने राजस्व विभाग और एसडीआरएफ को हादसे की सूचना दी।

इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम जब घटना स्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ के जवानों ने खाई में पहुंचकर देखा तो वहां यह सवाल तीन लोग इधर-उधर पड़े हुए थे।
हादसे में गोविंद सिंह (45) पुत्र महेंद्र सिंह, बलराम (50) पुत्र किशन राम दोनों निवासी तल्ला सूपी और संजय राम (25) पुत्र हुकुम राम निवासी रिखाडी की मौत हो गयी।

एसडीआरएफ के जवानों ने तीनों के शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Parvatanchal