एक्शन: उत्तरकाशी बस हादसे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज़

एक्शन: उत्तरकाशी बस हादसे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज़
Spread the love

 

उत्तरकाशी। गुजरात के तीर्थयात्रियों से भरी बस के गंगनानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के मामले में पुलिस ने अब बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे में जहां सात लोगों की मौत हो गई थी, वहीं 28 लोग घायल हुए हैं।
गौरतलब है कि रविवार सायं करीब सवा चार बजे गुजरात के तीर्थ यात्रियों की बस गंगोत्री से वापस आते समय कोतवाली मनेरी क्षेत्रांतर्गत गंगनानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। हादसे मे 28 लोग घायल हो गये जबकि 7 लोगों की मौत हो गयी थी। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वन विभाग, बीआरओ व कुछ स्थानीय लोगों द्वारा त्वरित रेस्क्यू कार्यवाही कर गोल्डन आवर्स के अन्दर घायलों को अस्पताल पहुंचाकर जान बचाई गयी, पुलिस द्वारा रात में ही मृतकों के पंचनामा भरने की कार्रवाई कर शवों को आज प्रातः जौलीग्रांट भेज दिया गया है। मामले में मजिस्ट्रेट जांच प्रचलित है। पीड़ितों के बयान के अनुसार , चालक ने बस की गति तेज कर रखी थी, जिससे वह वाहन को कंट्रोल नहीं कर पाया और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
एसपी उत्तरकाशी द्वारा आज पुलिस कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बताया गया कि प्रथम दृष्टतया मामले में चालक तेजी व लापरवाही से वाहन चला रहा था। चालक मुकेश कुमार पुत्र फूलसिंह, निवासी टिपरपुर सभावाला, देहरादून के खिलाफ कोतवाली मनेरी में धारा 279, 337, 338 व 304 (ए) भादवि के अंतर्गत नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Parvatanchal