बड़ी खबर: टनल के भीतर अचानक भर गया पानी, 114 इंजीनियरों व मजदूरों को एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

बड़ी खबर: टनल के भीतर अचानक भर गया पानी, 114 इंजीनियरों व मजदूरों को एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
Spread the love

टिहरी। बारिश के चलते सोमवार को टिहरी में शिवपुरी टनल के अंदर अचानक पानी भर गया। इस दौरान वहां काम कर रहे 114 इंजीनियर व मजदूर अंदर ही फंस गए। जिन्हें एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला।
एल एंड टी कंपनी शिवपुरी के प्रबंधक अजय प्रताप सिंह ने चैकी प्रभारी शिवपुरी को सूचना दी कि उनकी कंपनी के एडिट-2 की टनल में काम करने वाले मजदूर व इंजीनियर टनल के करीब 300 मीटर अंदर फंस गए हैं। टनल में करीब चार फीट पानी भर गया है।
इसके बाद पुलिस पोकलेन मशीन के साथ तुरंत टनल तक पहुंची और रेरस्क्यू शुरू किया। टनल से पानी की निकासी न होने के कारण टीम को रेस्क्यू में काफी परेशानी उठानी पड़ी। टीम का कहना है कि सभी लोग टनल से सुरक्षित निकाल लिए गए हैं।

Parvatanchal