कहर: उत्तराखंड में अतिवृष्टि का तांडव, रिसॉर्ट ढहने से पांच लोग मलबे में दबे, बच्ची को निकाला गया जीवित

कहर: उत्तराखंड में अतिवृष्टि का तांडव, रिसॉर्ट ढहने से पांच लोग मलबे में दबे, बच्ची को निकाला गया जीवित
Spread the love

पौड़ी। भारी बारिश के कारण रिसॉर्ट ढह जाने से पांच लोग मलबे में दब गये। सूचना मिलने पर पुलिस व आपदा प्रबन्धन टीमों ने मौेके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। जिसके बाद वहां से एक बच्ची को जिन्दा निकाल लिया गया है, जबकि चार की तलाश में टीमें जुटी हुई हैं।
राज्य में विगत दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते जहंा कई स्थानों पर भू स्खलन के मामले सामने आये है। वहीं इस क्रम में सोमवार सुबह पौड़ी पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि जिले के यमकेश्वर विधानसभा के मोहनचटृी में भारी बारिश के कारण एक रिसॉर्ट ढह गया है। जिसमें 5 लोग दबे हुए हैं। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आपदा प्रबन्धन टीमों द्वारा मलबे के नीचे से एक दस साल की बच्ची को जिंदा निकाला गया है। जबकि समाचार लिखे जाने तक चार लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग हरियाणा के कुरूक्षेत्र के रहने वाले हैं। मामले में राज्य के डीजीपी ने मीडिया को बताया कि मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी है और मलबे में दबे लोगों की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है भारी बारिश बचाव कार्य में रूकावट बन रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण रेस्क्यू करने में एसडीआरएफ जवानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Parvatanchal