नाराज़गी: जलभराव को लेकर चढ़ा कांग्रेसियों का पारा, सड़कों पर धान के पौधे रोपकर जताया आक्रोश
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप की सडकों पर हो रहे जलभराव के विरोध में कांग्रेसियों ने स्थानीय लोगों के साथ सड़क पर धान लगा कर विरोध प्रकट किया। इस दौरान लोगों ने रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे भी लगाये गये। शुक्रवार को कांग्रेसी स्थानीय लोगों के साथ एकृत हुए और उन्होंने कैंप की खस्ताहाल सड़क और जलभराव को लेकर नगर निगम एवं भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान लोगों ने ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के नारे भी लगाये। कांग्रेसियों ने सडक पर धान लगा कर विरोध प्रकट किया।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं का कहना था कि जरा सी बारिश होते ही सडक की स्थिति दयनीय हो जाती है, जिससे व्यापारियों एवं स्थानीय लोगो को दिक्कतों का सामन करना पड़ता है। कांग्रेसी बार बार भाजपा सरकार को जगाने की कोशिश कर रहे हैं,परन्तु भाजपा सरकार सुनने को राजी नहीं है। लोगों की लगातार आवाज उठाने के बावजूद भाजपा जनता की आवाज को अनसुना कर रही है। पार्षद मोहर खेड़ा का कहना कि विधायक शिव अरोड़ा ने आश्वासन दिया था कि सड़क का निर्माण जल्दी होगा,परन्तु इतना समय बीतने के पश्चात भी सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो पाया है। सड़क का ई-टैंडर पास होने के बावजूद भी सड़क निर्माण कार्य लंबे अंतराल से क्यो अटक रहा है, जनता जवाब मांग रही है। विरोध प्रदर्शन के दौरान ममता रानी, दीप्ती गर्ग, सतीश कुमार, श्रीपद सरकार, गोपाल भसीन, उमा सरकार व अर्जुन विश्वास समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

