शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: शनिवार, 24 जून 2023

मेष :
रोमांटिक लाइफ में कुछ उथल पुथल रहेगी, लेकिन बावजूद इसके आप अपने पार्टनर के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे। कामकाज जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होगी और आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृषभ :
दिन की शुरुआत अच्छी होगी। आज आप काफी ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे। नौकरी हो या व्यापार आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा।

मिथुन :
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह शक करने की आपकी आदत के कारण आज आपके बीच की दूरियां बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि कोई भी बड़ा खर्च करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है।

कर्क :
अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है।

 

सिंह :
पैसों के मामले में आज आपको संभलकर रहना होगा। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ स्वयं से जुड़ी गुप्त बातें शेयर करने से बचें नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। जीवनसाथी को अधिक समय देने का प्रयास करें। अपने प्रिय को महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं।

 

कन्या :
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर की ओर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है। अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में अपने काम से जुड़ी यात्रा की है तो उसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

तुला :
आपकी वाणी में सौम्यता रहेगी जो आपको अच्छी सफलता दिला सकती है। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा। सेहत को नजरअंदाज ना करें।

वृश्चिक :
पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आपको अपने बजट के अनुसार खर्च करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने से आपकी चिंता बढ़ेगी। इस समय आपके प्रिय को किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेने की जरूरत है। लापरवाही महंगी साबित होगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा।

धनु :
यदि पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो आज सब कुछ शांत हो सकता है। मामला से सुलझने की संभावना है। कामकाज से जुड़े प्रयास में सफलता मिलेगी। व्यापार् से जुड़े जातक अपना कारोबार आगे बढ़ाने का फैसला ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी।

मकर :
यदि संतान के करियर को लेकर आप चिंतित हैं तो आज आपकी यह चिंता दूर हो सकती है। इस राशि के बेरोजगार जातकों को रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी मेहनत सफल होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।

कुंभ:
अगर आप व्यापारी हैं और साझेदारी में किसी ने कारोबार की शुरुआत करने वाले हैं तो आपके मार्ग में कोई बाधा आ सकती है। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। सेहत में सुधार के संकेत मिल रहे हैं।

 

मीन :
घर के छोटे सदस्यों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। बेवजह का क्रोध आपके बीच कड़वाहट बढ़ा सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने खर्चों में कटौती करने की आवश्यकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा।

 

Parvatanchal