संदेहास्पद: गोवंशीय पशुओं के कटे हुए अंग मिलने से सनसनी, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कर जांच शुरू

संदेहास्पद: गोवंशीय पशुओं के कटे हुए अंग मिलने से सनसनी, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कर जांच शुरू
Spread the love

रुद्रपुर। बीती शाम सिडकुल क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं के कटे हुए सिर और अन्य अंग मिलने पर  सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिर कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।
इस मामले में पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि मंगलवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि सिडकुल सेक्टर-दो में बह रहे नाले में सड़क के दोनों ओर दो गोवंशीय पशुओं के सिर पड़े हैं। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को वहां दो सिर के साथ ही अन्य अंग  भी बरामद हुए। इसी बीच मौके पर  गो रक्षा दल समेत अन्य लोग पहुंचे। उन्होंने  नारेबाजी शुरू कर दी। विरोध करते हुए आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। मौके पर रुद्रपुर कोतवाल विक्रम राठौर और अन्य थानों की पुलिस भी पहुंची। बाद में एसपी क्राइम चंद्रशेखर आर घोडके  मौके पर पहुंचे । उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने पशुओं के सिर सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। इस मामले में पंतनगर कोतवाल राजेन्द्र सिंह डांगी की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की  कई टीमें छानबीन जुट गईं। फिलहाल पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगे हैं।

Parvatanchal