हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक से घर लौट रहे दंपति को रौंद दिया, पत्नी की मौके पर ही मौत, पति चोटिल

हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक से घर लौट रहे दंपति को रौंद दिया, पत्नी की मौके पर ही मौत, पति चोटिल
Spread the love

 

रुद्रपुर। बीती रात गदरपुर रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया। इससे महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के मुताबिक, काशीपुर के काजीबाग निवासी राजेश पाल मंगलवार की रात पत्नी  27 वर्षीय सोनी पाल के साथ बाइक से  काशीपुर जा रहा था। महेशपुर के पास बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। बताया जाता है कि इस हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि राजेश पाल चोटिल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। बुधवार को एसआई मुकेश मिश्रा ने शव को पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक राजेश पाल पत्नी के साथ बरेली से वापस घर लौट रहा था। यहां रम्पुरा में रिश्तेदार से मिलने के बाद दंपति वापस काशीपुर जा रहा था। बताया जा रहा है कि काशीपुर से परिवार के लोग पहुंचे। मृतका के दो बच्चे हैं।

Parvatanchal