शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: शुक्रवार, 16 जून 2023

मेष :
दफ्तर में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करें और उच्च अधिकारियों से बहसबाजी करने से बचें। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जीवनसाथी का प्रेम और समर्थन मिलेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

 

वृषभ :
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। मानसिक रूप से आज आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए कोई नया अवसर लेकर आ सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

 

मिथुन :
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही रूप देखने को मिल सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। खुले दिल से खर्च ना करें। कामकाज को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही से बचें। सेहतमंद रहने के लिए आपको समय पर भोजन करने की आदत डालनी होगी।

कर्क :
दफ्तर में बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपका आत्मविश्वास और सकारात्मकता उन्हें काफी प्रभावित करेगा। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

सिंह :
बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें। घर हो या कार्यस्थल आज इस बात का विशेष ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में आपको जरा संभलकर चलने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरेगा। सेहत का मामला ठीक रहेगा।

 

कन्या :
अगर आप व्यापारी हैं और आज कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो किसी कारणवश आपका यह काम बीच में अटक सकता है। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में तेजी से अपने काम करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। खुद को तरोताजा और सेहतमंद रखने के लिए पर्याप्त आराम भी करें।

तुला :
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। अगर आपकी नौकरी अस्थाई है तो आज आपको एक अनजाना डर सता सकता है। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। सेहत की बात करें तो आपको स्किन से जुड़ी समस्या हो सकती है।

 

वृश्चिक :
पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। व्यापारियों को लंबी यात्रा करनी पड़ेगी। आपकी यह यात्रा बहुत ही फायदेमंद रहेगी। काम के साथ आप अपने परिवार पर भी ध्यान दें। आपका गलत रवैया अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है।

 

धनु :
जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके प्रिय के बर्ताव में रूखापन रहेगा। बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की खटास को कम करने की कोशिश करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आज वर्क लोड अधिक रहने की संभावना है।

मकर :
यदि कुछ दिनों से आप काम में काफी व्यस्त हैं और आपको खुद पर ध्यान देने का मौका नहीं मिल पा रहा है तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

 

कुंभ:
व्यापारियों को मनचाहा परिणाम मिलेगा। यदि हाल ही में आपने निवेश किया है तो उसका दुगना फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। सेहत से जुड़ी चिंता दूर होगी।

 

मीन :
यदि आप लंबी यात्रा करने वाले हैं तो आपको अधिक सतर्क रहना होगा। आप अपने सामान का ठीक से ध्यान रखें। दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से कुछ असंतुष्ट नजर आएंगे। बेहतर होगा अपनी शिकायत का मौका ना दें। व्यापारियों को पैसों से जुड़ा लेनदेन करने से बचने की सलाह दी जाती है।

Parvatanchal