आयोजन: माताश्री राजेश्वरी की जयंती पर श्रीहंसलोक आश्रम में जनकल्याण सत्संग समारोह 6 एवं 7 अप्रैल को

आयोजन: माताश्री राजेश्वरी की जयंती पर श्रीहंसलोक आश्रम में जनकल्याण सत्संग समारोह 6 एवं 7 अप्रैल को
Spread the love

 

 

नई दिल्ली। प्रसिद्ध समाजसेवी एवं आध्यात्मिक गुरू श्री भोले जी महाराज एवं माताश्री मंगला जी के सानिध्य में महान आध्यात्मिक विभूति माताश्री राजेश्वरी देवी की पावन जयंती के उपलक्ष्य में श्री हंसलोक आश्रम, नयी दिल्ली में 6 एवं 7 अप्रैल को जनकल्याण सत्संग समारोह का आयोजन किया जायेगा। श्री हंसलोक जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित सत्संग समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से अनेक आत्मानुभवी संत-महात्मा तथा हजारों श्रद्धालु-भक्त शामिल होंगे।

समिति के मीडिया प्रभारी बी.के.त्यागी ने बताया कि समारोह में श्रीभोले जी महाराज एवं माताश्री मंगला जी अध्यात्म ज्ञान के द्वारा लोगों में राष्ट्र प्रेम, शांति, एकता और सद्भाव का संचार करने पर प्रवचन करेंगे। इसके साथ ही बच्चों एवं युवाओं को नशाखोरी जैसी बुराइयों के खिलाफ जागरूक कर उन्हें मानव सेवा, जनकल्याण तथा परोपकार के लिए प्रेरित किया जायेगा।

समिति के प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल संत-महात्माओं द्वारा माता श्रीराजेश्वरी देवी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला जायेगा। प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा सत्संग, ज्ञान, गुरु महिमा तथा मां की महिमा आदि भक्तिभाव से जुड़े भजन प्रस्तुत किए जायेंगे।

Parvatanchal