बड़ी खबर: मानहानि केस में सूरत सेशन कोर्ट ने मंजूर की कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अपील, अगली सुनवाई 13 को

बड़ी खबर: मानहानि केस में सूरत सेशन कोर्ट ने मंजूर की कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अपील, अगली सुनवाई 13 को
Spread the love

सूरत। मानहानि के मुकदमे में दो साल की सजा सुनाये जाने के खिलाफ यहां के सेशन कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अपील को स्वीकार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल गांधी को सेशल कोर्ट से जमानत मिल गयी है। इस मामले में अगली सुनवाई 13 अप्रैल को की जाएगी। गौरतलब है कि  राहुल गांधी को 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी सरनेम वाले बयान वाले मामले में सूरत की निचली अदालत ने दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद ही उनकी लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई थी। इसके खिलाफ राहुल गांधी ने गुजरात के सूरत स्थित सेशन कोर्ट में अपील दाखिल की है।

2019 चुनावी कैंपेन के दौरान कर्नाटक में राहुल गांधी ने मोदी सरनेम वाला बयान दिया था। इसी बयान पर उनको सूरत मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई थी। सजा के बाद लोकसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता रद्द कर दी थी। इस मामले को लेकर कांग्रेस का विरोध भी जारी है। लोकसभा और राज्यसभा सांसद आज भी काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे थे। विपक्ष का आरोप है कि जान बूझकर ऐसा किया जा रहा है।

जैसा कि सभी जानते हैं, 2024 में देशभर में चुनाव होने वाले हैं। अगर उनकी सदस्यता बहाल नहीं हुई तो वो 8 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। ऐसे में सवाल ये भी उठने लगे थे कि आखिर कांग्रेस का 2024 में चेहरा कौन होगा। उधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी दिल्ली में रैली करके केंद्र सरकार पर हमला बोला था। राहुल गांधी के सूरत पहुंचने से पहले गुजरात कांग्रेस के नेता उनका इंतजार कर रहे थे। राहुल की अपील के दौरान तीन राज्यों के मुख्यमंत्री भी यहां मौजूद थे।

www.dailyhunt.in

Parvatanchal