हादसा: डिवाइडर से टकराकर उड़ गये कार के परखच्चे, हादसे में एक की मौत,सात घायल
प्रतीकात्मक फोटो
हरिद्वार। मंगलौर में हाईवे पर एक कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया।
रविवार की सुबह करीब चार बजे दिल्ली से एक कार हरिद्वार की ओर जा रही थी। जैसे ही कार मंगलौर में स्टेट बैंक के सामने पहुंची तो अचानक डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार सभी आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कार से निकालकर रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। मंगलौर कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि आर्टिका कार में सवार मगन, तरुण, विपिन, लक्ष्य, पुनीत, लकी, हिमांशु और विनय निवासी भीम गली, मलकागंज, थाना सब्जी मंडी, दिल्ली सवार थे। उनमें से तरुण को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी गई है। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

