शाबाश: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में टिहरी गढ़वाल की साक्षी बिष्ट ने जीता स्वर्ण पदक, प्रिया को मिला कांस्य पदक

शाबाश: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में टिहरी गढ़वाल की साक्षी बिष्ट ने जीता स्वर्ण पदक, प्रिया को मिला कांस्य पदक
Spread the love

साक्षी बिष्ट : स्वर्ण पदक विजेता

टिहरी (गढ़वाल)। देवप्रयाग की साक्षी बिष्ट ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का गौरव बढ़ाया है। जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल के मार्गदर्शन में जिला खेल विभाग टिहरी गढ़वाल द्वारा उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ के समन्वय से बौराड़ी स्टेडियम नई टिहरी में गत 25 से 27 फरवरी तक एलिट महिला एवं पुरुष उत्तराखंड राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी टिहरी गढ़वाल संजीव पौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में जनपद टिहरी गढ़वाल के 4 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से कु. साक्षी बिष्ट (देवप्रयाग) द्वारा 60 से 63 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया गया। मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल की कु. प्रिया वर्मा ने 54 से 57 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग कर कांस्य पदक प्राप्त किया।

प्रिया वर्मा (कांस्य पदक विजेता)

उन्होंने बताया कि दोनों बालिकाओं की उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, अध्यक्ष जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल श्रीमती सोना सजवाण, विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, देवप्रयाग विधायक विनोद सिंह कंडारी, धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, अध्यक्ष नगर पालिका नई टिहरी श्रीमती सीमा कृषाली, नरेन्द्रनगर राजेंद्र विक्रम सिंह पवार, मुनिकीरेती रोशन रतूड़ी, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार, मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, जिला फुटबॉल संघ के सचिव देवेंद्र सिंह राणा, प्रशिक्षक शिवानी गुप्ता, प्रशिक्षक नितिन डोगरा, सम्राट क्रिकेट एकेडमी के प्रशिक्षक अरशद आलम, उप क्रीड़ा अधिकारी सुश्री रितु जैन व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी देव सिंह चौहान आदि जनप्रतिनिधियों एवं खेल प्रेमियों द्वारा बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।

Parvatanchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *