जयहिंद: उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री धामी के साथ किया शौर्य स्थल का उद्घाटन

जयहिंद: उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री धामी के साथ किया शौर्य स्थल का उद्घाटन
Spread the love

 

पुष्पचक्र अर्पित कर दी उत्तराखंड के शहीद योद्धाओं को श्रद्धांजलि

देहरादून। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चीड़बाग, देहरादून स्थित शौर्य स्थल का उद्घाटन किया। केन्द्रीय रक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने शौर्य स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर उत्तराखण्ड के वीरगति प्राप्त योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी। केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने शौर्य स्थल का अवलोकन किया एवं शहीदों के परिजनों से मुलाकात भी की।

सीडीएस लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (से.नि), सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह, पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय एवं मेजर जनरल संजीव खत्री ने भी उत्तराखंड के वीरगति प्राप्त योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी।

Parvatanchal