शातिर: तीन जगह ताले तोड़कर लाखों रुपए की चोरी, बेटी की शादी के लिए बनाए गए गहने भी ले गए बदमाश 

शातिर: तीन जगह ताले तोड़कर लाखों रुपए की चोरी, बेटी की शादी के लिए बनाए गए गहने भी ले गए बदमाश 
Spread the love
रुड़की। मंगलौर में एक ही रात में चोरों ने तीन जगह ताले तोड़कर लाखों रुपए की चोरी कर ली। मंगलौर के मोहल्ला सैनीपुरा मालियान निवासी फिरोज खान अपनी ससुराल ग्राम बिजौली गया हुआ था।
गुरुवार की सुबह जब वह अपने घर पहुंचा तो उसके घर का ताला टूटा हुआ था। चोर उसके घर से गैस सिलिंडर, इनवर्टर बैटरी, सोने के जेवरात और कपड़े समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।
इसी मोहल्ले में रहने वाले सुशील कुमार भट्टे पर काम करते हैं। उनके यहां 22 फरवरी को लड़की की शादी है, जिसके लिए उन्होंने जेवर और कुछ नकदी घर पर रखी हुई थी। गुरुवार की सुबह जब वह अपने घर पहुंचे तो उनके घर का भी ताला टूटा हुआ था और घर में सामान बिखरा पड़ा था। चोर उसके घर से 20 हजार की नकदी और सोने के जेवर चोरी कर ले गए।
मोहल्ला किला निवासी जैद का मोहल्ला पठानपुरा में नया मकान बना रहा है। जहां से चोर निर्माणाधीन मकान से मशीन वह अन्य सामान चोरी कर ले गए। एक ही रात में तीन स्थानों पर हुई चोरी से कस्बे में दहशत का माहौल है।

Parvatanchal