दुखद: परिवार के साथ आई बच्ची का फिसला पैर, गंगा में डूब कर हो गई लापता

दुखद: परिवार के साथ आई बच्ची का फिसला पैर, गंगा में डूब कर हो गई लापता
Spread the love
ऋषिकेश। यहां घूमने के लिए आए एक  परिवार सारी मौज मस्ती उस वक्त  मातम में बदल गई जब परिवार की एक मासूम बच्ची अचानक फिसल कर गंगा में जा गिरी और देखते ही देखते लहरों में गुम हो गई। यह दुखद घटना  शीशमझाड़ी स्थित वेदांत घाट पर घटी। दरअसल,  परिवार के साथ आयी 5 साल की मासूम बच्ची  अचानक फिसल कर गंगा में गिर कर गहरे पानी में डूब गई। उसके बाद आस पास अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया, जिस के बाद बच्ची के डूबने की सूचना एसडीआरएफ को दी गई। मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ की टीम द्वारा सर्चिंग अभियान शुरू किया गया ।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया एक परिवार गंगा स्नान करने के लिए शीशम झाड़ी स्थित वेदांत घाट पर पंहुचा था , जहां पर उनके साथ चल रही एक 5 वर्ष की बच्ची का पैर अचानक फिसल गया और गंगा की तेज धारा में  बहकर लापता हो गई।बच्ची को गंगा में डूबते देख आसपास मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस के द्वारा एसडीआरएफ को बुलाया गया,  जिसके बाद एसडीआरएफ ढालवाला की टीम द्वारा गंगा में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया जो समाचार  भेजे जाने तक चलाया जा रहा था। लापता बच्ची का अब तक कुछ भी पता नहीं चल सका है।
एसडीआरएफ के अनुसार,  पीड़ित परिवार के लोग दिल्ली के अशोकनगर से यहां पहुंचे थे।  डूबी हुई बच्ची का नाम आशी उम्र 5 वर्ष बताया जा रहा है।

Parvatanchal