फरेब: शादी का झांसा देकर किया युवती से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

फरेब: शादी का झांसा देकर किया युवती से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
Spread the love

देहरादून। शादी का झांसा देकर युवती के साथ बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चकराता रोड निवासी युवती ने कैण्ट कोतवाली में मुकदमा दर्ज करात हुए बताया कि उसकी मुलाकात 4 महीने अंकुर तोमर निवासी देहरादून से हुई थी जिसने अपने आप को गैर शादीशुदा बताया और उससे वादा किया कि वह जल्द ही समाज के समक्ष उससे शादी करेगा। उसी झांसे में उसको लेकर अंकुर ने जबरन उससे शारीरिक सम्बन्ध बनाये। वह मना करती रही लेकिन अंकुर नहीं माना। वह उसके साथ जरबरन दुष्कर्म करता रहा।  जब उसने अंकुर से शादी करने को कहा तो उसने मेरी मांग में सिंदूर भरते हुए दो-तीन झूठे फोटो लिए और कहा कि इनसे काम चलाओ। दो महीने बाद उसको पता चला कि वह गर्भवती है तो अंकुर ने उसका बच्चा गिरवाने की कोशिश की और कहा कि उसके जैसी 36 हैं, सबसे शादी नहीं कर सकता। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Parvatanchal