खुलासा: महिला मित्र से विवाद को अपहरण बताकर रात भर दौड़ाया पुलिस को

खुलासा: महिला मित्र से विवाद को अपहरण बताकर रात भर दौड़ाया पुलिस को
Spread the love

देहरादून। महिला मित्र से कार के अन्दर मारपीट करने के मामले को अपहरण का बताकर एक  शख्स ने पुलिस को पूरी रात दौड़ा दिया। पुलिस ने कार बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया।
उल्लेखनीय है कि गत रात्रि एक बेलोरो कार से युवती के अपहरण की सूचना मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने पूरे शहर में चौकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहन को रोकने का भी प्रयास किया लेकिन वाहन चालक ने पुलिस वालों पर भी वाहन चढ़ाने का  प्रयास किया और वाहन को तेजी से भगा ले गया। देर रात पुलिस ने वाहन के नम्बर से वाहन स्वामी का पता लगा लिया। वाहन आईएसबीटी के पास रहने वाले पूर्व फौजी का था। वाहन स्वामी से पुलिस ने सम्पर्क किया तो उसने बताया कि उसका वाहन उसका चालक कौलागढ निवासी हिमांशु पुत्र विजय कुमार चला रहा है। देर रात्रि पुलिस ने वाहन को कौलागढ़ क्षेत्र से बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोबाल ने फोन पर बताया कि मामला अपहरण का नहीं था। पुलिस को यह सूचना मिली थी कि नेशविला रोड पर खड़े एक बुलेरो कार में महिला पुरुष बैठे थे तथा चालक द्वारा महिला के साथ मारपीट की जा रही थी जिसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी। वहीं धारा चौकी प्रभारी मिथुन कुमार ने बताया कि चालक रात्रि में शायद शराब पिये हुए था तथा पुलिस के रोकने पर डर के कारण वह वाहन को तेजी से भगा ले गया। आज पुलिस ने उसको अपने पास बुलाया तो उसने बताया कि वह डर गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Parvatanchal