बड़ी खबर: यूपी के भूमि घोटाले में उत्तराखंड के एक पूर्व सीएम और  उनके पुत्र का नाम भी चर्चाओं में

बड़ी खबर: यूपी के भूमि घोटाले में उत्तराखंड के एक पूर्व सीएम और  उनके पुत्र का नाम भी चर्चाओं में
Spread the love
पूर्व सीएम के बेटे की कंपनी भी घोटाले में बताई जा रही है शामिल 
घोटाले में चर्चित पूर्व सीएम का यह बेटा वर्तमान में उत्तराखंड सरकार में है मंत्री
नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा भू माफिया यशपाल तोमर पर शिकंजा कसे जाने के बाद चिटहेरा गांव भूमि घोटाले के तार उत्तराखंड से भी जुड़ रहे हैं। दो आईएएस और एक आईपीएस के रिश्तेदारों के नाम पर हुई खरीद के बाद अब केदारनाथ आपदा पुनर्निर्माण में भ्रष्टाचार के लिए  चर्चित रहे उत्तराखंड के एक पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे का नाम भी आ रहा है, जो मौजूदा सरकार में महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर विराजमान है। जांच में पता चला है कि तोमर के साथ मिलकर उसकी कंपनी ने गांव में अनुसूचित जाति के लोगों के नाम आवंटित सौ बीघा भूमि को खरीदा।
पुलिस ने पूर्व  सीएम पुत्र की कंपनी को भी तोमर के साथ सह आरोपी बनाया है। अब नया खुलासा हुआ है कि त्रिदेव प्राइवेट लिमिटेड नाम की जिस कंपनी को यशपाल तोमर के साथ सह आरोपी बनाया गया है वह उत्तराखंड के पूर्व सीएम के मंत्री बेटे की है। इससे साफ हो गया है कि भू माफिया तोमर के किस तरह से उत्तराखंड में बड़े बड़े नेताओं और अफसरों के साथ रिश्ते थे।
यूपी पुलिस अब इस सारे प्रकरण में जांच आगे बढ़ाएगी तो कुछ और नए तथ्य निकल कर भी आएंगे। दलबदल के लिए बदनाम  इस सियासी खानदान की जमीन घोटाले में संलिप्तता और  भू-माफिया यशपाल तोमर के साथ मिलीभगत की चर्चा से उत्तराखंड की सियासत में भी तूफान उठने के संकेत  मिल रहे हैं। उधर, इस खानदान से ताल्लुक रखने वाली लखनऊ की एक राजनीतिक शख्सियत इस मामले से अपने भाई और भतीजे का नाम हटवाने के लिए जी-तोड़ कोशिशों में जुटी है लेकिन भ्रष्टाचार के प्रति सीएम  योगी के सख्त तेवरों के आगे उसकी एक नहीं चल पा रही है। बहरहाल,  मामले की गहनता से जांच चल रही है। इस जांच की आंच से किस किस के चेहरे से शराफत का मुखौटा उतरेगा, बहुत जल्दी इसका खुलासा होने वाला है।
(फोटो स्रोत: गूगल)

Parvatanchal