शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: गुरुवार, 26 मई 2022

मेष – 

स्थान परिवर्तन संबंधी विचार है, तो उसे साकार करने का अनुकूल समय है। इस समय युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर बहुत अधिक सजग रहेंगे। आपके उत्तम व्यक्तित्व तथा व्यवहार कुशलता की वजह से सामाजिक गतिविधियों में आपकी प्रतिभा खुलकर सामने आएगी। किसी के साथ भी व्यर्थ के वाद विवाद में ना पड़ें, वरना इस वजह से आप भी मुसीबत में फंस सकते हैं। ध्यान रखें कि कभी-कभी आलस हावी होने से आपके कुछ महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं। इसलिए अपनी कार्य क्षमता तथा मनोबल को बनाकर रखें। कमीशन तथा इंपोर्ट एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय में कुछ नुकसान होने की आशंका है। कोई भी काम बहुत सावधानी से करें। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई हैं, परंतु इन गतिविधियों में पारदर्शिता रखना जरूरी है। ऑफिस के माहौल में आपको ही सामंजस्य बनाकर रखना पड़ेगा। पारिवारिक व्यवस्था सुखद और शांतिपूर्ण बनी रहेगी। प्रेम संबंधों से दूर ही रहें तो उचित है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कभी-कभी आपकी विचलित मानसिक स्थिति का नकारात्मक प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।

वृष – 

आर्थिक लाभ की महत्वपूर्ण संभावनाएं बनी हुई हैं। पूरी मेहनत से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। आप पारिवारिक तथा व्यावसायिक गतिविधियों में बेहतरीन संतुलन बनाकर रखने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त रहना उचित सफलता देगा। रुपए-पैसे संबंधी लेनदेन करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि उधार दिए हुए पैसे की वापसी बहुत मुश्किल है। प्रॉपर्टी संबंधी किसी भी काम को आज स्थगित ही रखें। कोई भी पेपर वर्क करने से पहले उसका अच्छी तरह से अध्ययन करना जरूरी है। व्यवसाय से संबंधित किसी भी नए कार्य को शुरू करने का अनुकूल समय है। अधिकतर काम निर्विघ्न पूरे होते जाएंगे। पार्टनरशिप से संबंधित व्यवसाय में कुछ समय से चल रहे तनाव आज दूर होंगे तथा आपसी संबंधों में भी सुधार आएगा। परिवारजनों तथा जीवन साथी का पूर्ण सहयोग आपकी चिंताओं को कम करेगा। लव पार्टनर के साथ डेटिंग पर जाने का अवसर भी मिलेगा। पिछले कुछ समय से चल रही किसी शारीरिक परेशानी से राहत मिलेगी। दवाइयों की अपेक्षा प्राकृतिक इलाज पर अधिक भरोसा रखें।

मिथुन – 
आज का अधिकतर समय घर की व्यवस्था को बेहतर बनाने में व्यतीत हो जाएगा। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करना तथा उनका मार्गदर्शन करना उनके आत्म विश्वास को बढ़ाएगा। विद्यार्थियों को कॉम्पिटिशन संबंधी कामों में सफलता हासिल होगी।
संबंधियों के साथ मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा किसी के भी व्यक्तिगत मामले में दखल न दें और अपने स्वभाव में लचीलापन रखें। इस समय खर्चों की अधिकता बनी हुई है जबकि आय के स्त्रोत कम रहेंगे। व्यवसाय में किसी सदस्य का मार्गदर्शन सहायक साबित होगा। नए काम की योजना पर गंभीरता से काम करें। आपको अवश्य ही सफलता हासिल होगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने कार्यों को ध्यान से करें, कोई गलती होने की आशंका है। दांपत्य जीवन सुखद बना रहेगा। परिवार के साथ घूमने-फिरने व मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम भी बनेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वयं को स्वस्थ महसूस करेंगे।

 

कर्क – 
पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या और बेचैनी से राहत मिलेगी तथा खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। अचानक ही किसी असंभव कार्य के संभव होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। नजदीकी मित्रों के साथ गेट टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेगी। समय अनुसार अपनी दिनचर्या में भी परिवर्तन लाना चाहिए। आप के गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव की वजह से रिश्ते बिगड़ भी सकते हैं। अपनी महत्वपूर्ण चीजों तथा दस्तावेजों की संभाल स्वयं करें। दूसरों पर निर्भर रहने से नुकसान होने की आशंका है।
व्यवसाय में इस समय यात्रा संबंधी कोई भी प्रोग्राम ना बनाएं, साथ ही किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचें, अन्यथा कोई कानूनी कार्यवाही हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम की तरफ अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपनी कार्यशैली, दिनचर्या और खान-पान के प्रति विशेष रूप से सजग रहें।
सिंह – 
समय अनुकूल है। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह व अनुभवों का अनुसरण करना आपके लिए लाभदायक रहेगा तथा आपको जीवन के सकारात्मक पहलुओं से रूबरू होने का भी अवसर प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। किसी भी तरह के लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही करना उचित नहीं है, अन्यथा इसका नकारात्मक प्रभाव आप के रिजल्ट पर पड़ सकता है। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखना आपका दायित्व रहेगा। व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें तथा पार्टनरशिप संबंधी कार्य में पुराने मुद्दों को नजरअंदाज करें। इस समय किसी भी तरह की उधारी करना नुकसानदायक रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर कार्यभार की अधिकता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। परंतु थोड़ी सी सावधानी बरतने से आपसी संबंधों में और अधिक मजबूती भी आएगी। जोड़ों में दर्द जैसी स्थिति बढ़ सकती है। महिला वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहें।
कन्या – 
लंबे समय से चल रही किसी चिंता का समाधान मिलने से राहत महसूस करेंगे। किसी विशेष व्यक्ति से लाभदायक संपर्क बनेंगे। आप अपनी विचार शैली तथा दिनचर्या में जो परिवर्तन लाने की कोशिश कर रहे हैं, उसमें मन मुताबिक सफलता हासिल होगी। किसी पर भी अधिक भरोसा ना करें तथा अपनी कार्यप्रणाली सीक्रेट रखें। कोई नजदीकी व्यक्ति ही जलन की भावना से समाज व रिश्तेदारों में आपकी आलोचना व बदनामी करने के प्रयास कर सकता है। कोई अशुभ समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा।
व्यवसाय में अधिक पैसा ना लगाएं। नए काम शुरू करने से पहले वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें। कर्मचारियों तथा सहयोगियों के साथ उचित सामंजस्य बनाकर रखें। जरा सी गलतफहमी आपसी संबंधों को खराब कर सकती है, जिसका नकारात्मक असर कार्यशैली पर भी पड़ेगा।
पारिवारिक कार्य में आपका सहयोग घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी।
 स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अत्यधिक कार्यभार होने की वजह से थकान हावी हो सकती है।

 

तुला – 
अनुभवी कथा खुशमिजाज लोगों के संपर्क में रहें, जिससे आपकी विचार शैली में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होने से चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता आदि में की गई मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे।
 दूसरों पर ज्यादा भरोसा करने के बजाय अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें, तो ज्यादा अच्छा रहेगा। साथ ही कोई भी नया काम करने से पहले उसके हर पहलुओं पर अच्छी तरह सोच विचार कर लें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।
व्यावसायिक गतिविधियों में आज किसी भी प्रकार का निवेश ना करें, क्योंकि इस समय नुकसानदायक स्थितियां बनी हुई हैं। साझेदारी संबंधी कार्य लाभदायक स्थिति में रहेंगे। नौकरी में आपके ऊपर कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी भी आ सकती है।
दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करना जरूरी है। कभी कभी थकान की वजह से कमजोरी रह सकती है। कुछ समय अपने स्वयं के लिए भी निकालना जरूरी है।
वृश्चिक – 
किसी राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात आज के लिए लाभदायक साबित होगी और विशेष समस्या का समाधान भी निकलेगा। व्यस्तता के बावजूद आप संबंधों तथा मित्रों के साथ संपर्क बनाकर रखेंगे जिससे रिश्तों में मधुरता रहेगी। बच्चों की किसी उपलब्धि से घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। घर में किसी संबंधी के आगमन से आपके महत्वपूर्ण कार्य रुक भी सकते हैं। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि रुपए-पैसे संबंधी लेनदेन को लेकर किसी के साथ वाद-विवाद तथा लड़ाई झगड़े होने की आशंका है। परंतु विपरीत परिस्थितियों को आप काबू पाने में सक्षम भी रहेंगे।
व्यवसाय में मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होने की उम्मीद है,  इसलिए पूरी मेहनत के साथ प्रयासरत रहें। प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी योग्यता की वजह से कोई परितोष भी मिल सकता है। घर के वातावरण को सुखमय बनाए रखने में आपका सहयोग विशेष रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे पर विश्वास बनाकर रखना जरूरी है। मौसमी परेशानी जैसे खांसी जुकाम आदि से बचने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का अधिक इस्तेमाल करें तथा उत्तम दिनचर्या रखें।
धनु –  
कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों अथवा आत्म मनन में लगाने से मानसिक सुकून मिलेगा तथा आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। अपने सभी काम सोच-समझकर तथा शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने का प्रयास करें। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए विवाह संबंधी उचित प्रस्ताव भी आ सकता है।
आपके ऊपर कोई इल्जाम लगने अथवा मानहानि होने जैसी स्थिति बन रही है। इसलिए बेहतर है कि दूसरों के झमेले में ना पड़ें, अन्यथा बैठे-बिठाए कोई मुसीबत गले पड़ सकती है। किसी भी अनुचित कार्य में रुचि ना लें।
आर्थिक रूप से आज का दिन उत्तम है, परंतु अपनी योजनाओं को सीक्रेट ही रखें, अन्यथा इन के लीक होने से आपके कार्यों में रुकावट आ सकती है। रुकी हुई पेमेंट भी मिलने की पूरी संभावना है। नौकरी में ट्रांसफर संबंधी गतिविधियां अभी स्थगित ही रहेंगी।
 पति-पत्नी किसी गलतफहमी को आपसी सहमति द्वारा सुलझाने का प्रयास करें। युवा लोग व्यर्थ की मौज मस्ती में अपना समय नष्ट ना करें।
 सर्वाइकल व मांसपेशियों का दर्द परेशान कर सकता है। ठंडी तासीर की चीजों का सेवन ना करें।
मकर – 
आज रुका हुआ काम अचानक हो जाएगा। सामाजिक गतिविधियों तथा सुधार संबंधी कार्यों में आपका समय व्यतीत होगा। आपकी पर्सनैलिटी में भी निखार आएगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभदायक और सम्मानजनक रहेगी। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ दूरी बनाकर रखें, क्योंकि यह संबंध आपको अपने लक्ष्य से भटका सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट में विफलता मिलने से आत्मबल में कमी महसूस होगी। धैर्य बनाकर रखें तथा दोबारा प्रयासरत रहें।
किसी भी व्यावसायिक समस्या को अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन में सुलझाएं, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। आपको व्यवसाय में नए आर्डर व अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को किसी कार्य की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी व्यस्तता के कारण जीवन साथी का परिवार के प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा तथा घर की व्यवस्था उत्तम तथा व्यवस्थित बनी रहेगी। अत्यधिक कार्यभार की वजह से सिर दर्द व माइग्रेन परेशान कर सकते हैं। अपने ऊपर ज्यादा काम का बोझ ना लें।
कुंभ – 
आज अचानक ही मित्रों से मेल मुलाकात होगी और सकारात्मक विचार-विमर्श भी होंगे। रुके हुए प्रॉपर्टी संबंधी मामले में सफलता मिलने की उम्मीद है। कोई महत्वपूर्ण समाचार भी मिलेगा। वाहन संबंधी खरीदारी के भी उचित योग हैं। किसी से भी बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। क्रोध पूर्ण वाणी दूसरों को आहत कर सकती है तथा संबंधों में भी खटास आएगी। मन में कुछ अनहोनी जैसी आशंका का भय बना रहेगा। मानसिक शांति पाने के लिए आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय जरूर व्यतीत करें।
 किसी अधिकारी का सहयोग आपके कार्य में मन मुताबिक सफलता प्रदान करेगा। बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूरी बनाकर रखें। ऑफिस में आज काम की अधिकता रहेगी, जिसकी वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
 विवाहित जीवन में उचित सामंजस्य रहेगा। मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होने से परिवार में खुशी व उमंग भरा माहौल रहेगा। वर्तमान मौसम की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखें।
मीन – 
घर में खास मेहमानों के आगमन से व्यस्ततापूर्ण दिनचर्या रहेगी। उपहारों का आदान-प्रदान घर में खुशनुमा वातावरण बनाएगा। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा बच्चे की किलकारी संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से उत्सव का माहौल रहेगा। बेवजह दूसरों के मामले में अपना हस्तक्षेप ना करें, वरना इस वजह से आपके प्रति अपमानजनक स्थिति भी बन सकती है। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी, इसलिए अनावश्यक जरूरतों पर काबू बनाकर रखें। घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने के लिए आपका सहयोग जरूरी है। निजी वजह से व्यवसाय संबंधी गतिविधियों पर आप अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु फिक्र ना करें, स्टाफ और कर्मचारियों के सहयोग से गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी तथा प्रोडक्शन में भी कमी नहीं आएगी। ऑफिस में फाइनेंस संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग में जाने के अवसर सुलभ होंगे। आपका अपनी दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखना आपको मानसिक और शारीरिक रूप से ऊर्जावान व स्वस्थ रखेगा। मेडिटेशन, एक्सरसाइज वगैरा जरूर करें।

Parvatanchal