जामुनवाला हत्याकांड: सीसीटीवी से मिला अहम सुराग; तड़के चार बजे गुजरी संदिग्ध एसयूवी की तलाश

जामुनवाला हत्याकांड: सीसीटीवी से मिला अहम सुराग; तड़के चार बजे गुजरी संदिग्ध एसयूवी की तलाश
Spread the love

 

देहरादून(आरएनएस)। प्रेमनगर के जामुनवाला के जंगल में कूड़े के ढेर से मिली युवती की हत्या में पुलिस को सीसीटीवी से अहम सुराग मिला है। बुधवार तड़के करीब चार बजे एक संदिग्ध सब-कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर एसयूवी कैंट की ओर से घटनास्थल पहुंची और वापस लौट गई। पुलिस अब इस कार की तलाश में जुटी है। बुधवार शाम करीब छह बजे शव मिलने की सूचना पर प्रेमनगर पुलिस, फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। करीब 28 वर्षीय युवती के गले व चेहरे पर गहरे घाव हैं। कहीं दूसरी जगह हत्या कर शव यहां फेंकने की आशंका है। एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि बिधौली चौकी इंचार्ज जैनेंद्र राणा की ओर ये अज्ञात युवती की हत्या कर शव यहां छिपाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। केस की जांच थानाध्यक्ष गिरीश नेगी के पास है। मामले में एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। सभी टीम सर्विलांस, मैनुअल जांच से लेकर इस इलाके सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हैं। उन्होंने बताया कि संदिग्ध एसयूवी कैंट की तरफ से आकर घटनास्थल से वापस लौट गई। कैंट और जामुनवाला के बीच कई मार्ग कटते हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस के जरिए जांच कर रही है कि कार किस रूट पर निकली।

Parvatanchal