शुरूआत: यूकेडी ने विधानसभा चुनाव के लिए 16 सीटों पर किया प्रत्याशियों का ऐलान
देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव 2017 के लिए 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रेस क्लब में मीडिया से वार्ता करते हुए दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की।पिथौरागढ़ से काशी सिंह ऐरी, द्वाराहाट से पुष्पेश त्रिपाठी, देवप्रयाग से पूर्ण सिंह कठैत और प्रतापनगर से पंकज व्यास को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं कर्णप्रयाग से आशीष नेगी, जागेश्वर से दिनेश कुंजवाल, राजपुर से देवचंद उत्तराखंड, सल्ट से प्रताप सिंह, टिहरी से डीडी पंत, कपकोट से वरुण चंदोला, काशीपुर से प्रदीप चंद, नानकमत्ता से कैलाश सिंह पांगती, रामनगर से भुवन चंद्र, देहरादून कैंट से राजेंद्र सिंह नेगी, खानपुर से रितु कंडियाल जुयाल और धनोल्टी से चंदन सिंह राणा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। शेष सीटों पर दूसरे चरण में नामों का ऐलान होगा।

