शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज  आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: मंगलवार, 10 मई 2022

मेष –
बेहतरीन ग्रह स्थिति बनी हुई है। सिर्फ सही समय पर सही निर्णय लेने की जरूरत है। परिजनों के साथ प्रॉपर्टी संबंधी किसी मुद्दे को लेकर महत्वपूर्ण विचार विमर्श रहेगा। उचित निर्णय भी निकलेगा। आमोद प्रमोद में भी समय व्यतीत होगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान सम्मान का ध्यान रखना आपका दायित्व है। व्यर्थ की गतिविधियों और क्रियाकलापों में समय नष्ट ना करें। मन में अशांति और तनाव जैसी स्थिति रह सकती है। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी व्यतीत करें और मेडिटेशन पर भी ध्यान दें। अनुभवी लोगों के साथ व्यवसाय संबंधी महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श रहेगा। नई-नई जानकारियां मिलेंगी और भविष्य संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। कोई भी फैसला लेते समय बजट का ध्यान जरूर रखें। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर महत्वपूर्ण कार्यभार आ सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखें। त्वचा संबंधी एलर्जी रह सकती है। पोल्यूशन और पसीने से अपना बचाव रखें।

वृष –
घर में रिश्तेदारों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। घर के रखरखाव अथवा सुधार संबंधी गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। किसी को उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है, जिससे राहत मिलेगी। किसी भी तरह के वार्तालाप में बिना सोचे समझे विश्वास ना करें तथा अपने निर्णय को भी प्राथमिकता पर रखें। आलस की वजह से अपने कार्यों को टालने का प्रयास ना करें। अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित्त रहें। आज बिजनेस में कई अच्छे मौके मिलेंगे। लेकिन अपनी कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाएं। किसी नए काम को शुरू करने की अगर कोई प्लानिंग कर रहे हैं तो घर के वरिष्ठ सदस्य के मार्गदर्शन में उस पर काम करें। सफलता सुनिश्चित है।
परिवार जनों के साथ मनोरंजन तथा ऑनलाइन शॉपिंग में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। घर का वातावरण भी प्रसन्नता पूर्ण रहेगा। खांसी, जुकाम जैसी मौसमी परेशानी रहेगी। गर्म-सर्द होने से अपना बचाव रखें।

मिथुन –
किसी करीबी से विवाद जैसी स्थिति बनी हुई है तो सुलझाने का अनुकूल समय है। घर की व्यवस्था और बेहतर बनाने के लिए परिवार वालों के साथ विचार विमर्श होगा। सकारात्मक नतीजे भी मिलेंगे। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखने के लिए जरूरी है कि छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज किया जाए। कभी-कभी मनोनुकूल काम ना बनने से आप असहज हो जाते हैं। अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। कारोबारी हालातों में सुधार होगा। कर्मचारियों के लिए भी उचित सहयोग रहेगा। मन मुताबिक आर्डर मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अत्यधिक कार्यभार की वजह से घर में भी काम करना पड़ सकता है। घर में सुख शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में अलगाव जैसी स्थिति बन रही है। अपने लव पार्टनर की भावनाओं को आहत ना करें। माइग्रेन और सर्वाइकल की समस्या बढ़ने से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त भी रहेगी। कुछ समय योगा और व्यायाम में भी जरूर लगाएं।

कर्क –
पैतृक संपत्ति से जुड़ा उलझा मामला किसी अनुभवी की मदद से हल होने की संभावना है। परिवार वालों के साथ धार्मिक या आध्यात्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। काफी सुकून और पॉजिटिविटी महसूस करेंगे। कई तरह की उपलब्धियां सामने आएंगी, परंतु आपका गुस्से और आवेश वाला रवैया आपके कार्य में रुकावट डाल सकता है। आपके मान सम्मान में भी कमी आएगी। अपनी इन नकारात्मक आदतों में सुधार लाएं। व्यर्थ ही किसी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बनेगी।
व्यावसायिक परिस्थितियों में अभी जैसा चल रहा है उसी में संतुष्ट रहें। कुछ नयापन होने की संभावना नहीं है। परंतु रुकी हुई पेमेंट मिल जाने से आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए कोई शुभ सूचना मिलने वाली है। वैवाहिक जीवन मधुरता से परिपूर्ण रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। अपनी नियमित जांच करवाते रहें।

सिंह –
पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत की सांस लेंगे। ऑनलाइन शॉपिंग और मस्ती वाली गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। रचनात्मक कार्यों में भी व्यस्तता रहेगी। किसी निकट संबंधी के घर जाने का निमंत्रण मिलेगा।अन्य गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से आपका खुद का कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा भी रह सकता है। परंतु अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर भी रखना जरूरी है। बच्चों की गतिविधियों तथा संगति पर कड़ी नजर रखें।
सावधान रहें। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसानदेह भी रह सकता है। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी। किसी नए कार्य संबंधी योजना बनाते समय उसके सभी पहलुओं पर उचित विचार विमर्श करें। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है।
गैस और कब्जियत की परेशानी तंग करेगी। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।

कन्या –
प्रॉपर्टी या फाइनेंस संबंधी लेनदेन को लेकर भाइयों के बीच कुछ योजनाएं बनेंगी, जो कि सकारात्मक भी रहेंगी। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी कोई मांगलिक आयोजन भी संभव है। घर के वातावरण को हमेशा से मधुर बनाकर रखने में आपका विशेष योगदान जरूरी है। व्यर्थ के वाद विवादों से दूर रहें। छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज ही रखें। पैसे संबंधी उधारी का लेनदेन ना करें। अपनी व्यावसायिक कार्य प्रणाली को किसी के समक्ष भी शेयर ना करें। कोई गलत भावना से इसका दुरुपयोग कर सकता है। फोन और ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से कई कार्य संपन्न होंगे। युवाओं को करियर संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से घर में कुछ तनाव हो सकता है। बेहतर होगा कि पारिवारिक सदस्य आपसी सामंजस्य द्वारा समस्याओं का समाधान निकालें।
सिर दर्द और थकान की स्थिति रहेगी। समय-समय पर आराम भी लेते रहें।

तुला –
आज ग्रह स्थिति यह मैसेज दे रही है कि अपने बारे में ही सोचें और अपने लिए ही काम करें। कोई पारिवारिक विवाद किसी अनुभवी व्यक्ति की मध्यस्थता से हल हो जाएगा और आपसी संबंधों में पुनः मधुरता आएगी।
अकस्मात ही कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे कि जिन पर कटौती करना मुश्किल हो जाएगा। आर्थिक कशमकश बनी रहेगी। अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें। स्वभाव में अहम की भावना ना आने दें। व्यवसाय में कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी। अपने आप को साबित करने के लिए अभी बहुत अधिक संघर्ष और मेहनत की जरूरत है। व्यावसायिक संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। किसी महत्वपूर्ण अथवा राजनीतिज्ञ व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित होगी। कामकाज में चल रही परेशानियों का प्रभाव पारिवारिक जीवन पर हावी ना होने दें। इस समय धैर्य और संयम रखना बहुत जरूरी है। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। काम के साथ-साथ उचित आराम भी जरूर लें।

वृश्चिक –
ग्रह स्थिति अनुकूल है। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। घर के सदस्यों के साथ विचार विमर्श करना आपके लिए सुकून दायक रहेगा और उचित समाधान भी मिलेगा। पैसे के लेनदेन जैसी गतिविधियों को लेकर संबंधों में तनाव आ सकता है। अगर वाहन या प्रॉपर्टी से संबंधित कोई योजना बन रही है, आज उस पर उचित विचार विमर्श करने के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में कुछ ना कुछ परेशानियां रह सकती हैं। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने हेतु घर के वरिष्ठ सदस्यों के साथ सलाह मशवरा करें। यकीनन ही कोई उचित हल निकलेगा और जल्दी ही इसके फायदेमंद परिणाम भी सामने आएंगे।
पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंध को विवाह में परिणित करने हेतु योजनाएं बनेंगी।
दिमागी काम ज्यादा करने की वजह से सिर में भारीपन महसूस हो सकता है। योगा मेडिटेशन करने से सुकून मिलेगा।

धनु –
रोजमर्रा की थकान भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए आज अपनी रुचि पूर्ण तथा व्यक्तिगत कार्यों में समय व्यतीत करेंगे, जिससे आप अपने आप को उर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में अपना हस्तक्षेप ना करें और ना ही बिन मांगे किसी को सलाह दें। कुछ लोग जलन की भावना से आपके बारे में अफवाहें फैला सकते हैं। परंतु इन बातों को नजरअंदाज करके आप अपनी गतिविधियों में ही व्यस्त और मस्त रहें।
फोन अथवा इंटरनेट के माध्यम से अपनी व्यावसायिक पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। मीडिया तथा ऑनलाइन कार्यों से जुड़े व्यवसाय फायदे में रहेंगे। आपके द्वारा की गई मेहनत के परिणाम भी बेहतर मिलेंगे। सरकारी सेवारत लोगों को आज भी कोई कार्यभार संभालना पड़ सकता है।
पारिवारिक माहौल मधुर और खुशनुमा रहेगा। प्रेम प्रसंगों में लव पार्टनर के साथ मुलाकात के अवसर बनेंगे। घुटनों व जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। गैस और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज ही रखें।

मकर –
यह समय कड़ी परीक्षा वाला है। आप अपनी मेहनत और योग्यता से लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे। बदलते परिवेश की वजह से आपने जो नीतियां बनाई हैं वह फायदेमंद साबित होंगी। घर के बड़े बुजुर्गों का सदैव आशीर्वाद भी आप पर बना रहेगा। किसी भी तरह की उधारी अथवा लेनदेन करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। नजदीकी मित्रों अथवा संबंधियों के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। संबंधों को खराब ना होने दें इनके लिए अगर झुकना भी पड़े तो कोई हर्ज नहीं है। आज व्यवसाय संबंधी गतिविधियां मध्यम ही रहेंगी। किसी गलतफहमी की वजह से बड़ा ऑर्डर हाथ से निकल सकता है। उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए आंतरिक स्थिति में कुछ बदलाव लाने की भी जरूरत है। नौकरी में अतिरिक्त कार्यभार बना रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। युवा वर्ग मौज मस्ती में समय व्यर्थ ना करें। अनियमित दिनचर्या और खानपान की वजह से स्वास्थ्य खराब हो सकता है और इससे आपकी कार्य क्षमता भी प्रभावित होगी।

कुंभ –
समय गति बहुत ही सुखद बनी हुई है। सामाजिक अथवा सोसाइटी से संबंधित गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। आपकी बातों को महत्व भी दिया जाएगा। युवा वर्ग छुपी हुई प्रतिभाओं को समझे और उन्हें सही दिशा में लगाए। कुछ समय परिवार व निकट संबंधियों के साथ भी जरूर व्यतीत करें, इससे रिश्तो में नजदीकियां बनी रहेंगी। वर्तमान परिस्थितियों में ही संतुष्ट रहें। यह समय कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए उचित नहीं है। व्यवसाय से संबंधित अपनी फाइलें और दस्तावेज सहेज कर रखें। कार्यक्षेत्र में साफ सफाई या रख रखाव संबंधी काम में भी समय बीतेगा। अपनी महत्वपूर्ण चीजों की संभाल खुद ही करना जरूरी है। ऑफिस में किसी सहयोगी द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य  बना रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहें।
मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। व्यायाम और योगा पर भी अधिक ध्यान दें।

मीन –
आज परिवार की व्यवस्था को उचित बनाए रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण नियम बनाएंगे और सफल भी रहेंगे। घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर मांगलिक कामों की योजनाएं बनेंगी। ऑनलाइन शॉपिंग भी रहेगी।
वार्तालाप करते समय शब्दों का विशेष ध्यान रखें। किसी बाहरी व्यक्ति अथवा पड़ोसी के साथ वाद-विवाद या अनबन जैसी स्थिति बन रही है। इसलिए फालतू बातों में ध्यान ना देकर अपने काम पर ही एकाग्रचित्त रहें। अन्य गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे, फिर भी कार्यप्रणाली सुचारु रूप से चलती रहेगी। जमीन जायदाद संबंधी मामले में कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य कर लें। जीवन साथी अथवा परिवार जनों की सलाह आप के लिए वरदान साबित होगी। प्रेम संबंधों को मजबूत बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखना जरूरी है। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखने के लिए दिनचर्या और खानपान संबंधी आदतों को एकदम व्यवस्थित रखें।

Parvatanchal