शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज़ का राशिफल: बुधवार, 18  नवंबर 2026

मेष – आज जीत और मान-सम्मान मिलने के संकेत हैं। परिवार के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोई पुराना विवाद खत्म होने से घर में शांति और आपसी तालमेल बढ़ेगा। आर्थिक रूप से दिन फायदेमंद है और आमदनी बढ़ने के संकेत हैं। बिजनेस में आपकी रणनीति विरोधियों पर भारी पड़ेगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका भी मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारी आपकी कार्यक्षमता की तारीफ करेंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट का नेतृत्व करने का अवसर मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। सहकर्मियों के बीच आपका प्रभाव बढ़ेगा और टीम आपके विजन का समर्थन करेगी। पार्टनर के साथ रिश्ते में गर्व और सम्मान का भाव मजबूत होगा। जीवनसाथी आपकी किसी बात से खुश होकर प्यारा उपहार दे सकता है। सिंगल लोगों की किसी सामाजिक कार्यक्रम में आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंध में पारदर्शिता और भरोसा बढ़ने से तालमेल शानदार रहेगा। पैरों में थकान महसूस हो सकती है।

वृष – आज आत्मनिर्भरता, सुख-सुविधाओं और मानसिक संतुष्टि का अनुभव होगा। घर के लिए कोई महंगी वस्तु खरीद सकते हैं। परिवार के साथ शांत और सुखद समय बीतेगा। आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होगी और बचत भी बढ़ेगी। बिजनेस में स्वतंत्र रूप से लिए गए फैसले अच्छा मुनाफा दिलाएंगे। स्वतंत्र कार्यशैली आपको खास पहचान दिलाएगी। फ्रीलांसिंग, बुटीक, आर्किटेक्चर और लग्जरी सामान से जुड़े लोगों को बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। ऑफिस में बिना बाहरी दबाव के अपने लक्ष्य समय पर पूरे करेंगे। नए क्लाइंट आपके काम की गुणवत्ता से प्रभावित होकर जुड़ सकते हैं। पार्टनर को सम्मान और निजी स्पेस देने से रिश्ते में मधुरता रहेगी। विवाहित लोगों को जीवनसाथी के साथ किसी शांत और सुंदर जगह पर डिनर का मौका मिल सकता है। सिंगल लोग फिलहाल अपनी स्वतंत्रता का आनंद लेंगे और नए रिश्ते को लेकर जल्दबाजी नहीं करेंगे। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

मिथुन – किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य के पूरा होने और नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का समय है। विदेश यात्रा या लंबी दूरी की फायदेमंद यात्रा के योग हैं। आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत रहेगी और रुका पैसा मिलने से राहत मिलेगी। बिजनेस में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए संपर्क बन सकते हैं। समाज में मान-सम्मान और लोकप्रियता बहुत बढ़ेगी। बहुप्रतीक्षित प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों, आईटी, एविएशन और एक्सपोर्ट-इंपोर्ट से जुड़े लोगों को शानदार अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से अधूरा प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरा होगा। आपके काम की उच्च स्तर पर तारीफ होगी और नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। प्रेम संबंध में पूर्णता, तालमेल और गहरा जुड़ाव महसूस होगा। पार्टनर से चल रहे पुराने मतभेद खत्म होंगे और दोनों मिलकर भविष्य की बड़ी योजनाएं बनाएंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। जीवनसाथी के साथ विदेश या किसी दूर जगह की यात्रा भी संभव है। ऊर्जा और फिटनेस सामान्य बनी रहेगी।

कर्क – आज आपसी सहयोग, भावनात्मक जुड़ाव और अच्छे रिश्तों का दिन है। परिवार के लोगों में प्रेम और एकजुटता बढ़ेगी। किसी करीबी रिश्तेदार या दोस्त से चल रही गलतफहमी दूर हो सकती है। आर्थिक मामले में किसी पार्टनर की सलाह से फायदा होने के योग हैं। बिजनेस में नई पार्टनरशिप शुरू करने के लिए दिन बेहद अनुकूल है। घर में शांति और सकारात्मक माहौल रहेगा। टीम के लोगों के साथ बेहतरीन तालमेल रहेगा। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरा करने में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। क्लाइंट के साथ मीटिंग सफल रहेगी और नए बिजनेस एग्रीमेंट हो सकते हैं। एचआर, काउंसलिंग और पब्लिक रिलेशन से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन के लिए दिन बेहद रोमांटिक और यादगार रहेगा। पार्टनर के साथ दिल की बातें साझा करने से भरोसा और गहराई बढ़ेगी। सिंगल लोगों की किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसके विचार आपसे मेल खाते हों। कफ की हल्की परेशानी हो सकती है। शरीर में पानी की कमी होने की आशंका भी रहेगी।

सिंह – अपने साहस, धैर्य और संयम से मुश्किल परिस्थितियों को संभाल पाएंगे। पारिवारिक मामलों में गुस्से के बजाय समझदारी से काम लेना फायदेमंद रहेगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार होने से चिंता कम होगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। बिजनेस की कठिन परिस्थितियों को भी अपनी सूझबूझ से अपने पक्ष में कर पाएंगे। कार्यस्थल पर दबाव ज्यादा होने के बावजूद शांत रहकर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। समस्या सुलझाने की आपकी क्षमता से बॉस और मैनेजमेंट प्रभावित होंगे। मुश्किल क्लाइंट को संभालने की जिम्मेदारी मिल सकती है। मेडिकल, स्पोर्ट्स और डिफेंस सेक्टर से जुड़े लोगों को विशेष उपलब्धि मिलने के संकेत हैं। रिश्ते में धैर्य और नरमी रखने से मधुरता बढ़ेगी। पार्टनर की किसी गलती को माफ करने से रिश्ता और मजबूत होगा। प्रेम संबंध में आ रही रुकावटें आपके शांत व्यवहार और समर्पण से दूर हो सकती हैं। सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है।

कन्या – आज आत्ममंथन और गंभीर विषयों पर सोचने का समय है। घर के शोरगुल से दूर कुछ समय अकेले बिताने से मानसिक स्पष्टता मिलेगी। परिवार के किसी बुजुर्ग का अनुभव और मार्गदर्शन बहुत उपयोगी साबित होगा। आर्थिक मामलों में पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही फैसला करना बेहतर होगा। ज्यादा सामाजिक मेलजोल से दूरी रखना पसंद करेंगे। कार्यस्थल पर दूसरों से अलग रहकर अपने काम की बारीकियों पर ध्यान देंगे। रिसर्च, डाटा एनालिसिस, लेखन और अकाउंटिंग से जुड़े लोगों को शानदार नतीजे मिलेंगे। किसी जटिल समस्या का सटीक समाधान निकालने में सफल रहेंगे। अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस बना रहेगा। रिश्ते में गहराई और सच्चाई की तलाश रहेगी। पार्टनर के साथ किसी गंभीर विषय पर शांत और सार्थक बातचीत हो सकती है। रिश्ते में कोई उलझन है तो फैसला लेने में कुछ समय लग सकता है। विवाहित लोगों को जीवनसाथी के साथ घर पर शांत समय बिताने से सुकून मिलेगा। अनिद्रा या बेचैनी जैसी परेशानी हो सकती है।

तुला – आज पारिवारिक सुख-समृद्धि, स्थिरता और परंपराओं से जुड़ाव बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति या पारिवारिक बिजनेस को लेकर सकारात्मक चर्चा हो सकती है। बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत होगी और लंबी अवधि के निवेश से अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। परिवार के सहयोग से बिजनेस का विस्तार हो सकता है। पारिवारिक बिजनेस, रियल एस्टेट, बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों को बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। ऑफिस में आपकी विश्वसनीयता और अनुभव को देखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। लंबी अवधि के प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। रिश्ते में स्थिरता, सुरक्षा और परिवार की स्वीकृति मिलने के प्रबल योग हैं। अविवाहित लोगों का परिवार की सहमति से विवाह तय होने की संभावना है। विवाहित लोगों में प्रेम और सम्मान बढ़ेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर ठोस योजना भी बन सकती है। स्वास्थ्य सामान्य और अच्छा रहेगा।

वृश्चिक – आज भावनात्मक रूप से संवेदनशील, रचनात्मक और कल्पनाशील रहेंगे। परिवार के प्रति व्यवहार स्नेहपूर्ण और सहयोगी रहेगा। घर की सजावट या किसी कलात्मक काम में रुचि बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में भावुक होकर फैसला लेने से बचना होगा। बिजनेस में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से सुखद संदेश मिलने से मन खुश होगा। क्रिएटिव फील्ड, डिजाइनिंग, फिल्म, संगीत और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर आकर्षक जॉब ऑफर या नए प्रोजेक्ट का प्रस्ताव मिल सकता है। आपके क्रिएटिव आइडिया असरदार साबित होंगे और सहकर्मियों का सकारात्मक सहयोग मिलेगा।  रोमांस और भावनात्मक जुड़ाव के लिहाज से दिन बेहद खास रहेगा। पार्टनर से प्रेम प्रस्ताव या रोमांटिक सरप्राइज मिल सकता है। सिंगल लोगों के जीवन में संवेदनशील और कला पसंद करने वाला व्यक्ति आ सकता है। विवाहित लोगों के रिश्ते की नीरसता खत्म होगी और नयापन आएगा। भावनात्मक उतार-चढ़ाव महसूस हो सकते हैं। त्वचा में एलर्जी की आशंका भी रह सकती है।

धनु – नए अवसर तलाशने का समय है। परिवार के साथ लंबी यात्रा या तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है। दूर रहने वाले रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी और पुराने प्रयासों के सकारात्मक नतीजे मिलने शुरू होंगे। बिजनेस को नए शहर या क्षेत्र में फैलाने के लिए समय अनुकूल है। कार्यस्थल पर आपकी दूरदर्शिता और प्लानिंग की तारीफ होगी। विदेश से जुड़े प्रोजेक्ट, एक्सपोर्ट, टूरिज्म और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। नए संपर्क भविष्य में बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। प्रेम संबंध में सकारात्मकता और भविष्य को लेकर स्पष्टता आएगी। पार्टनर के साथ भविष्य के लक्ष्य और सपनों पर चर्चा करेंगे। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वालों की अपने प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। विवाहित लोगों को जीवनसाथी के करियर या उपलब्धि पर गर्व होगा। ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा और खुद को काफी सक्रिय महसूस करेंगे।

मकर – आज नई आर्थिक समृद्धि, स्थिरता और अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं। परिवार में नई संपत्ति या वाहन खरीदने की बात आगे बढ़ सकती है। धन लाभ के नए स्रोत बनेंगे और रुका पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस में नई और लाभदायक योजना शुरू करने के लिए दिन बेहद शुभ है। कार्यक्षेत्र में बड़ा अवसर, नई नौकरी का ऑफर या वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। यह प्रोजेक्ट आगे बड़ी सफलता और आर्थिक लाभ दिला सकता है। बैंकिंग, कंस्ट्रक्शन, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। रिश्ते में स्थिरता, भरोसा और व्यावहारिकता बढ़ेगी। पार्टनर के साथ भविष्य की आर्थिक सुरक्षा और परिवार की बेहतरी के लिए ठोस कदम उठा सकते हैं। सिंगल लोगों को भरोसेमंद और सुलझे व्यक्ति का साथ मिल सकता है। विवाहित लोगों के बीच तालमेल शानदार रहेगा और जीवनसाथी से कीमती उपहार मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर किसी खास परेशानी का संकेत नहीं है। हड्डियों और मांसपेशियों की मजबूती पर ध्यान रहेगा।

कुंभ – भाग्य पूरी तरह आपके पक्ष में रहेगा और जीवन में सकारात्मक तथा सुखद बदलाव होंगे। कोई समस्या अचानक सुलझने से माहौल खुशनुमा बनेगा। अचानक धन लाभ होने के प्रबल योग हैं। बिजनेस में समय अनुकूल होगा और रुके काम तेजी से पूरे होंगे। किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। कार्यस्थल पर अचानक बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी बदलने या ट्रांसफर के लिए प्रयास कर रहे लोगों की इच्छा आज पूरी हो सकती है। आईटी, रिसर्च, मीडिया और इनोवेशन से जुड़े लोगों को शानदार सफलता मिलेगी। नए आइडिया को तुरंत मंजूरी मिलने के संकेत हैं। प्रेम संबंध में सुखद मोड़ आएगा और नई ऊर्जा बढ़ेगी। पार्टनर के साथ अचानक किसी रोमांटिक जगह पर जाने की योजना बन सकती है। सिंगल लोगों की अचानक किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है और यह पहचान प्रेम संबंध में बदल सकती है। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। बदलते मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

मीन – आपका स्वभाव शांत, दयालु और संवेदनशील रहेगा। परिवार के लोगों की भावनाएं और जरूरतें समझकर उनकी मदद करेंगे। घर में आध्यात्मिक और शांत माहौल रहेगा। आर्थिक मामले में अपनी समझ के आधार पर लिया गया फैसला लाभदायक हो सकता है। बिजनेस में ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार सफलता दिलाएगा। कला और रचनात्मक कामों में समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। हीलिंग, काउंसलिंग, टीचिंग, आर्ट और सोशल सर्विस से जुड़े लोगों को विशेष सम्मान और सफलता मिल सकती है। सहकर्मियों से अच्छे संबंध रहने के कारण टीमवर्क शानदार रहेगा। किसी उलझे मामले को समझदारी और शांत व्यवहार से सुलझा लेंगे। पार्टनर के साथ गहरा भावनात्मक और आत्मिक जुड़ाव रहेगा। उनकी अनकही भावनाएं भी आसानी से समझ पाएंगे और मानसिक सहयोग देंगे। विवाहित लोगों में प्रेम और समर्पण मजबूत रहेगा। सिंगल लोगों को बेहद केयरिंग और समझदार जीवनसाथी मिलने के संकेत हैं। भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा।

Parvatanchal