तबादले: ऊधमसिंहनगर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 निरीक्षकों और दरोगाओं की तैनाती बदली

तबादले: ऊधमसिंहनगर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 निरीक्षकों और दरोगाओं की तैनाती बदली
Spread the love

 

रुद्रपुर कोतवाली की कमान निरीक्षक संजय पाठक को, कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

ऊधम सिंह नगर। जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के तहत विभिन्न कोतवालियों और पुलिस चौकियों में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
पुलिस विभाग की ओर से जारी तैनाती सूची के अनुसार, निरीक्षक संजय पाठक को कोतवाली रुद्रपुर का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, उपनिरीक्षक दीपक तिवारी को किच्छा की लालपुर चौकी, प्रदीप कोहली को सितारगंज की सिडकुल चौकी और जगत सिंह शाही को एसओजी रुद्रपुर में तैनाती दी गई है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक भूपाल राम पौड़ी को शिवराजपुर पट्टी चौकी, नवीन जोशी को मंडी चौकी, महेश कापाल को रम्पुरा चौकी और संदीप शर्मा को बाजार चौकी रुद्रपुर का प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक मनोज देव को बरहैनी चौकी बाजपुर, बसंत प्रसाद को कोतवाली जसपुर तथा दीपक कौशिक को सरकड़ा चौकी सितारगंज में तैनाती दी गई है।
आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत जिले के कई महत्वपूर्ण थानों और चौकियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।

नई तैनाती की पूरी सूची
संजय पाठक — प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रुद्रपुर
दीपक तिवारी — प्रभारी चौकी, लालपुर किच्छा
प्रदीप कोहली — प्रभारी चौकी, सिडकुल सितारगंज
जगत सिंह शाही — एसओजी, रुद्रपुर
भूपाल राम पौड़ी — प्रभारी चौकी, शिवराजपुर पट्टी
नवीन जोशी — प्रभारी चौकी, मंडी
महेश कांडपाल — प्रभारी चौकी, रम्पुरा
संदीप शर्मा — प्रभारी चौकी, बाजार रुद्रपुर
मनोज देव — प्रभारी चौकी, बरहैनी बाजपुर
बसंत प्रसाद — कोतवाली जसपुर
दीपक कौशिक — प्रभारी चौकी, सरकड़ा सितारगंज

 

Parvatanchal