अफरा-तफरी: वीडियो बनाने को हाईवे पर कार रोकना पड़ा भारी, गुस्साए हाथी ने की पलटने की कोशिश, भागकर बचाई जान

Spread the love

वीडियो वायरल, वन विभाग ने जंगल की ओर खदेड़ा; वन क्षेत्र में आवाजाही के दौरान सावधानी बरतने की अपील

हरिद्वार। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर श्यामपुर के पास जंगली हाथी का वीडियो बनाने के लिए कार रोकना एक युवक को भारी पड़ गया। हाथी अचानक युवक की ओर दौड़ा तो वह जान बचाने के लिए कार छोड़कर भागने लगा। इसी दौरान हाथी ने कार को सूंड से पलटने का प्रयास किया। गनीमत रही कि कार पलटने से बच गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम नजीबाबाद की ओर जा रही एक काले रंग की थार कार के चालक ने सड़क किनारे हाथी को देखा। हाथी को देखने के लिए चालक ने कार रोक दी। कुछ ही क्षण बाद हाथी तेजी से कार और युवक की ओर बढ़ने लगा। खतरा भांपकर आसपास मौजूद वाहन चालक भी अपने वाहन लेकर वहां से निकलने लगे।

हाथी के अचानक आक्रामक होने पर थार चालक भी अपनी जान बचाने के लिए भागा, लेकिन कार को मौके से हटाने का मौका नहीं मिल सका। इसके बाद हाथी ने कार को सूंड से धक्का देकर पलटने की कोशिश की। हालांकि कार पलटने से बच गई। हाथी को सड़क पर देखकर हाईवे से गुजर रहे अन्य वाहन भी कुछ देर के लिए रुक गए।

वन विभाग की टीम ने जंगल की ओर खदेड़ा

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की श्यामपुर रेंज की टीम मौके पर पहुंची। लोगों की आवाजाही और वाहनों की हलचल के बीच हाथी सड़क पार कर जंगल की ओर चला गया। वन विभाग की टीम ने भी हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया।

श्यामपुर रेंज के रेंज अधिकारी विवेक जोशी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि इन दिनों धान की फसल पकने के कारण हाथियों के आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आने की संभावना बढ़ जाती है। संभावित क्षेत्रों में वन विभाग की गश्त बढ़ाई गई है।

वन क्षेत्र से गुजरते समय बरतें सावधानी

हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे का बड़ा हिस्सा वन क्षेत्र से होकर गुजरता है। यह क्षेत्र हाथियों की आवाजाही के लिए भी जाना जाता है। सड़क के दोनों ओर घना जंगल होने के कारण यहां अक्सर हाथी और अन्य वन्यजीव सड़क पार करते दिखाई देते हैं।

पिछले कुछ दिनों में श्यामपुर क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियां बढ़ी हैं। दो दिन पहले जंगली हाथियों का झुंड नीलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भी पहुंच गया था। इसके बाद हाईवे के आसपास हाथियों की मौजूदगी से लोगों में चिंता बढ़ी है।

वन विभाग ने वाहन चालकों और आम लोगों से अपील की है कि जंगल क्षेत्र में हाथी या अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर वाहन रोककर उनके करीब जाने अथवा वीडियो बनाने की कोशिश न करें। सुरक्षित दूरी बनाए रखें और वन्यजीव को रास्ता देने के साथ तत्काल क्षेत्र से निकल जाएं।

Parvatanchal