शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: शनिवार, 03 अक्टूबर 2026

मेष – नई शुरुआत को लेकर उत्साह बढ़ेगा और रुका हुआ कोई काम फिर गति पकड़ सकता है। घर या निजी जीवन से जुड़ा फैसला जल्दी लेना पड़ सकता है। किसी पुराने आइडिया को नए तरीके से इस्तेमाल करने पर फायदा होगा। खर्च करते समय जरूरत और सुविधा के बीच संतुलन रखें। करीबी व्यक्ति से मिली कोई जानकारी आगे उपयोगी साबित हो सकती है। अचानक मिली जिम्मेदारी को उत्साह से संभाल पाएंगे। अपनी प्लानिंग पहले से व्यवस्थित रखें। किसी मीटिंग में आपकी सक्रिय भागीदारी प्रभावशाली रहेगी। अधूरे काम पूरे करने के लिए टाइम मैनेजमेंट जरूरी होगा। नया आइडिया तुरंत लागू करने के बजाय उसकी उपयोगिता भी जांच लें। रिश्ते में उत्साह और सहजता बढ़ेगी। साथ बिताया गया समय नई गर्माहट लाएगा। पार्टनर आपकी किसी छोटी इच्छा को पूरा करने की कोशिश कर सकता है। खुली बातचीत से भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन लगातार व्यस्त रहने से थकान हो सकती है। ज्यादा स्क्रीन देखने से आंखों में तनाव या सिर भारी महसूस हो सकता है।
वृष – किसी महत्वपूर्ण फैसले में भावनाओं से ज्यादा तथ्य काम आएंगे। परिवार के किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी। पुराने बिल या पेमेंट का निपटारा हो सकता है। बेवजह की सामाजिक व्यस्तता से दूर रहकर जरूरी काम पूरे करेंगे। किसी व्यक्ति को समझने के लिए उसकी बातों के बजाय उसके व्यवहार पर ध्यान देना बेहतर होगा। रिपोर्ट, प्रपोजल या ईमेल भेजने से पहले जानकारी दोबारा जांच लें। मैनेजमेंट के सामने स्पष्ट तथ्य रखना आपके पक्ष को मजबूत करेगा। किसी मीटिंग में मुश्किल सवाल का शांत तरीके से जवाब देना पड़ेगा। आपकी प्रोफेशनल छवि ज्यादा गंभीर और व्यवस्थित दिखाई देगी। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी रखें। किसी पुराने मुद्दे पर पार्टनर से खुलकर बातचीत हो सकती है। कठोर शब्दों से बचें। रिश्ते में भरोसा बनाए रखने के लिए आधी-अधूरी जानकारी देने से बचें। सही समय पर हुई साफ बातचीत रिश्ते में स्थिरता लाएगी। सोने से पहले डिजिटल गतिविधियां कम करें। दिन के आखिर में शांत वातावरण में कुछ समय आराम के लिए निकालें।
मिथुन – आपकी योजनाओं को स्पष्ट दिशा और मजबूत आधार मिलेगा। आर्थिक व्यवस्था सुधारने का मौका मिलेगा। अपनी प्राथमिकताओं को लेकर ज्यादा निश्चित रहेंगे। कोई पुराना अधूरा मामला व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ सकता है। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालते समय आपकी निर्णय क्षमता सामने आएगी। लीडरशिप और अधिकार की स्थिति मजबूत रहेगी। महत्वपूर्ण मीटिंग में आपकी बात गंभीरता से सुनी जाएगी। किसी टीम को व्यवस्थित करने या काम करने का तरीका सुधारने का मौका मिल सकता है। सही प्लानिंग और अनुशासन से नतीजे आपके पक्ष में रहेंगे। प्रोफेशनल पहचान भी बढ़ेगी। रिश्ते में कमिटमेंट, भरोसा और भावनात्मक सुरक्षा बढ़ेगी। सिंगल लोगों को गंभीर स्वभाव वाले व्यक्ति से अच्छा कनेक्शन मिल सकता है। पार्टनर आपकी जिम्मेदारियों और प्रयासों को समझेगा। सुबह या शाम वॉक करें। नियमित आराम से ऊर्जा बनी रहेगी। भोजन ज्यादा देर तक टालने से बचें।
कर्क – किसी काम का नतीजा तुरंत न मिलने पर निराश न हों। जिस प्रयास में समय लगाया है, उसका फायदा धीरे-धीरे समझ आएगा। घर की कोई छोटी जिम्मेदारी ध्यान मांग सकती है। आर्थिक मामलों में धैर्य रखना फायदेमंद रहेगा। खरीदारी से पहले गुणवत्ता जरूर जांचें। किसी पुराने संपर्क से मिली जानकारी आगे काम आ सकती है। किसी प्रोजेक्ट के रिजल्ट का इंतजार रहेगा। फीडबैक मिलने के बाद सुधार की गुंजाइश दिखेगी। आपकी मेहनत तुरंत नजर न आए, फिर भी लगातार काम करते रहें। किसी प्रक्रिया को दोबारा व्यवस्थित करने से समय बच सकता है। जल्दबाजी में प्रोजेक्ट बदलने के बजाय उसकी वास्तविक प्रगति समझें। रिश्ते को समय देना जरूरी होगा। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। सिंगल लोगों की किसी पुराने कनेक्शन से फिर बातचीत शुरू हो सकती है। सामने वाले से तुरंत जवाब की उम्मीद न रखें। ज्यादा इंतजार या चिंता मानसिक तनाव बढ़ा सकती है। शाम को हल्की वॉक करें और लंबे समय तक लगातार बैठे रहने से बचें।
सिंह – किसी छोटी बात पर जरूरत से ज्यादा सोच सकते हैं। काम का दबाव वास्तविक स्थिति से बड़ा महसूस होगा। जरूरी काम लिखकर उनकी प्राथमिकता तय करें। हर समस्या का समाधान तुरंत निकालना जरूरी नहीं है। किसी आशंका पर निष्कर्ष निकालने से पहले तथ्य जरूर जांचें। डेडलाइन या प्रेजेंटेशन का दबाव रहेगा। काम को छोटे टारगेट में बांटकर पूरा करें। फीडबैक को व्यक्तिगत आलोचना न मानें। एक साथ कई काम शुरू करने के बजाय प्राथमिकता तय करें। जरूरत पड़ने पर सहकर्मी की मदद लेने में संकोच न करें। ओवरथिंकिंग से बचें। पार्टनर की किसी बात का गलत अर्थ न निकालें। खुली बातचीत से भ्रम दूर होगा। पुराने संवाद को बार-बार याद करके वर्तमान रिश्ते को प्रभावित न करें। कैफीन कम रखें और पर्याप्त आराम लें। काम के बीच छोटे ब्रेक लें। शाम की हल्की वॉक मानसिक तनाव कम करेगी।
कन्या – आने वाले अवसरों को सिर्फ मौजूदा स्थिति तक सीमित न देखें। किसी दूसरे शहर, संस्था या नए संपर्क से मिली जानकारी फायदेमंद हो सकती है। भविष्य की योजना या यात्रा की तैयारी आगे बढ़ेगी। पुराने तरीके में बदलाव जरूरी लगेगा। दूर रहने वाले व्यक्ति की जानकारी नया रास्ता खोल सकती है। काम के विस्तार को लेकर चर्चा हो सकती है। नए मार्केट या क्लाइंट बेस की जानकारी मिलेगी। किसी दूसरे शहर या संस्था से जुड़ा प्रस्ताव सामने आ सकता है। ऑनलाइन मीटिंग के जरिये नया प्रोफेशनल संपर्क बनेगा। काम की टाइमलाइन पहले से स्पष्ट रखना फायदेमंद रहेगा। पार्टनर के साथ आउटिंग या यात्रा का प्लान बन सकता है। रिश्ते के भविष्य को लेकर सकारात्मक बातचीत होगी। ऑनलाइन बातचीत से शुरू हुआ संबंध धीरे-धीरे ज्यादा व्यक्तिगत और भरोसेमंद बन सकता है। मानसिक आराम के लिए शांत वातावरण में समय बिताएं। यात्रा के दौरान भोजन का समय ज्यादा न बदलें। शाम को खुली हवा में कुछ समय बिताना अच्छा रहेगा।
तुला – आपकी सहज समझ किसी परिस्थिति के छिपे पहलू को पहचानने में मदद करेगी। हर जानकारी तुरंत साझा करने के बजाय कुछ बातें अपने तक रखें। आर्थिक फैसला लेने से पहले तथ्यों की जांच करें। कम बोलकर ज्यादा सुनने से महत्वपूर्ण संकेत समझ पाएंगे। रिसर्च और ऑब्जर्वेशन आपकी ताकत रहेंगे। किसी गोपनीय प्रोजेक्ट या संवेदनशील जानकारी से जुड़ाव हो सकता है। डेटा जांचने के बाद ही अंतिम फैसला लें। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी रखें। कोई वरिष्ठ व्यक्ति आपसे निजी सलाह मांग सकता है। पार्टनर के व्यवहार और बॉडी लैंग्वेज को समझना जरूरी होगा। किसी बात पर संदेह हो तो आरोप लगाने के बजाय शांत बातचीत करें। रिश्ते की निजी बातें दोस्तों के साथ ज्यादा शेयर न करें। मेडिटेशन मानसिक शांति देगा। ज्यादा स्क्रीन देखने से बचें। सोने से पहले फोन दूर रखने से नींद और मन दोनों बेहतर रहेंगे।
वृश्चिक – व्यावहारिक लाभ से जुड़ा नया अवसर सामने आ सकता है। खरीदारी, निवेश या किसी काम से जुड़ी जानकारी आपका ध्यान खींचेगी। दिखावे से ज्यादा वास्तविक उपयोगिता को महत्व देंगे। किसी नए प्रस्ताव की शर्तें और भविष्य में मिलने वाला फायदा अच्छी तरह समझें।इ नया ऑफर, कॉन्ट्रैक्ट या अतिरिक्त कमाई का विकल्प सामने आ सकता है। आपकी स्किल का व्यावहारिक इस्तेमाल होगा। किसी क्लाइंट से मिला प्रस्ताव आगे बढ़ सकता है। नए काम से नियमित कमाई का रास्ता बन सकता है। कोई वरिष्ठ आपकी क्षमता पर भरोसा दिखाएगा। पार्ट-टाइम मौका मिले तो समय और भुगतान की शर्तें पहले साफ कर लें। रिश्ते में सुरक्षा, कमिटमेंट और जुड़ाव बढ़ेगा। सिंगल लोगों के लिए नया आकर्षण गंभीर रूप ले सकता है। छोटी मुलाकात भी रिश्ते को नई दिशा दे सकती है। नींद का समय नियमित रखें। मानसिक थकान कम करने के लिए पसंदीदा काम में थोड़ा समय बिताएं। शाम को हल्की स्ट्रेचिंग करें।
धनु – पुरानी निराशा कुछ समय मन पर असर डाल सकती है, लेकिन नए सकारात्मक विकल्प भी दिखाई देने लगेंगे। किसी दोस्त से बातचीत पुरानी शिकायत को हल्का करेगी। आर्थिक मामले में पिछली गलती से सीखने का मौका मिलेगा। भावनात्मक प्रतिक्रिया देने से पहले स्थिति को दोबारा समझें। पुराने रिजेक्शन, फीडबैक या सेटबैक की वजह से मन खराब हो सकता है, लेकिन नया अवसर सामने आएगा। बंद रास्ते पर अटके रहने के बजाय दूसरे विकल्प पर ध्यान दें। पुराने इंटरव्यू या प्रस्ताव में हुई कमी समझ आएगी। उससे सीखकर अगला कदम ज्यादा मजबूत बना पाएंगे। कोई पुरानी बात फिर सामने आ सकती है। पार्टनर से खुलकर बातचीत करने से स्थिति हल्की होगी। पुरानी निराशा को वर्तमान रिश्ते पर हावी न होने दें। थोड़ी आउटडोर एक्टिविटी करें। म्यूजिक, वॉक और पर्याप्त आराम मदद करेंगे। रात में स्क्रीन टाइम कम रखें।
मकर – आर्थिक स्थिरता और व्यावहारिक सफलता के मजबूत संकेत हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से पैसों से जुड़ी उपयोगी सलाह मिल सकती है। काम या कारोबार में आपकी विश्वसनीयता बढ़ेगी। परिवार के लिए महत्वपूर्ण खरीद या सुविधा तय हो सकती है। तुरंत फायदा देखने के बजाय लंबे समय की सुरक्षा को प्राथमिकता देंगे। करियर में स्थिरता और कमाई की संभावना मजबूत रहेगी। किसी बड़े क्लाइंट या पार्टनर के साथ महत्वपूर्ण बातचीत होगी। बिजनेस करने वालों को पेमेंट या कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आपका मैनेजमेंट अनुभव काम आएगा और प्रोफेशनल प्रतिष्ठा मजबूत होगी। रिश्ते में कमिटमेंट, स्थिरता और भरोसा बढ़ेगा। पार्टनर भविष्य की आर्थिक या पारिवारिक योजना में आपका साथ देगा। संबंध ज्यादा परिपक्व और भरोसेमंद होगा। व्यस्तता के कारण शरीर को आराम की जरूरत होगी। नियमित रूटीन, हल्की वॉक और पर्याप्त पानी जरूरी रहेगा।
कुंभ – किसी काम का नतीजा उम्मीद के मुताबिक मिल सकता है। परिवार या दोस्तों के बीच आपकी किसी उपलब्धि की चर्चा होगी। लंबे समय से चल रहे असमंजस का स्पष्ट जवाब मिल सकता है। किसी रचनात्मक आइडिया को लोगों के सामने रखने पर अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रेजेंटेशन, इवेंट या पब्लिक इंटरैक्शन में आपकी पहचान मजबूत होगी। सीनियर से सकारात्मक फीडबैक मिल सकता है। टीम या मैनेजमेंट के सामने आपकी बात प्रभावी तरीके से पहुंचेगी। नौकरी बदलने का विचार है तो नई जानकारी मिल सकती है। पार्टनर के साथ आउटिंग या सरप्राइज संभव है। रिश्ते में आकर्षण और बॉन्डिंग बढ़ेगी। सिंगल लोगों के लिए नया कनेक्शन उत्साहपूर्ण शुरुआत दे सकता है। पुराने तनाव कम होंगे। शारीरिक ऊर्जा अच्छी रहेगी। लंबे समय तक स्क्रीन देखने के बाद आंखों को आराम दें। खुली हवा में कुछ समय बिताएं।
मीन – किसी जरूरी काम में अचानक तेजी आएगी। लंबे समय से रुकी बातचीत सीधे मुद्दे पर आ सकती है। फोन, ईमेल या मैसेज से महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। आपकी प्रतिक्रिया तेज होगी, लेकिन शब्द सावधानी से चुनें। किसी काम को टालने के बजाय प्राथमिकता देकर पूरा करना बेहतर होगा। तेज कम्युनिकेशन और तुरंत जवाब देने की जरूरत होगी। अर्जेंट काम सामने आ सकता है। डेडलाइन नजदीक है तो जरूरी काम पहले करें। आपका प्रेजेंटेशन प्रभावी रहेगा, बशर्ते तथ्य स्पष्ट हों। किसी क्लाइंट की तत्काल जरूरत का समाधान आपकी क्षमता सामने लाएगा। अचानक कोई महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। पार्टनर से साफ संवाद जरूरी रहेगा। सिंगल लोगों को ऑनलाइन मैसेज या अचानक नया कनेक्शन मिल सकता है। नए रिश्ते में उत्साह रहेगा, लेकिन कमिटमेंट से पहले सामने वाले को समझने के लिए समय लें। तेज रफ्तार दिनचर्या मानसिक दबाव बढ़ा सकती है। काम के बीच ब्रेक लें। पर्याप्त नींद और रिलैक्सेशन जरूरी रहेगा।

