कामयाबी:  हैप्पी हत्याकांड में फरार चल रहा 10 हजार का इनामी मुख्य रआरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में ले ली थी जान

कामयाबी:  हैप्पी हत्याकांड में फरार चल रहा 10 हजार का इनामी मुख्य रआरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में ले ली थी जान
Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)। पतंजलि रोड पर देव धर्मकांटा के पास बीती 14 सितंबर को बाइक मिस्त्री हैप्पी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने 10 हजार के इनामी मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सहारनपुर के छुटमलपुर फ्लाईओवर के पास घेराबंदी कर दबोचा गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में उपयोग 315 बोर का तमंचा, खोखा-कारतूस और खून से सनी शर्ट बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार हत्या पुरानी रंजिश के चलते साथी मुदस्सिर और शादाब के साथ मिलकर की गई थी। पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को शांतरशाह निवासी 28 वर्षीय हैप्पी पुत्र राजकुमार की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई कपिल की तहरीर पर बहादराबाद कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को मुख्य आरोपी इस्तकार उर्फ इस्तयाक पुत्र वहीद निवासी ग्राम शांतरशाह बहादराबाद के यूपी में थाना फतेहपुर क्षेत्र में देखे जाने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने छुटमलपुर फ्लाईओवर के पास घेराबंदी कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल तमंचा और खून से लदी शर्ट बरामद हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम रखा गया था।
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि इस्तकार को शक था कि हैप्पी ने साल 2022 के एक मामले में पुलिस को मुखबिरी की थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 12 सितंबर को घटनास्थल की रेकी की और दो दिन बाद हैप्पी की हत्या कर दी। मृतक हैप्पी लगातार आरोपी को पकड़वाने की धमकी दे रहा था। साथ ही रुपयों की मांग कर रहा था।
पुलिस ने बताया कि मामले में एक आरोपी मुदस्सिर 20 पुत्र जमशेद निवासी ग्राम दतौली रांगण सहारनपुर को बीते शनिवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। पैर में गोली लगने पर आरोपी को अस्तपाल में भर्ती कराया गया था। मुठभेड़ के बाद आरोपी की जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है.

Parvatanchal