दबंगई: एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के दौरान हंगामा, मारपीट के आरोप

दबंगई: एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के दौरान हंगामा, मारपीट के आरोप
Spread the love

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के दौरान मंगलवार को एक बार फिर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। चुनाव प्रक्रिया के बीच कुछ मतदान अभिकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आईटीआई गैंग से जुड़े बताए जा रहे दीपक ने उनके साथ मारपीट की। शिकायत सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन सक्रिय हुआ और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई।
बताया गया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान मतदान अभिकर्ताओं को निर्धारित कमरों में बैठने के निर्देश दिए गए थे। इसी बीच कुछ अभिकर्ताओं के निर्धारित कमरों से बाहर निकलकर अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने की बात सामने आई। कॉलेज प्रशासन ने इसे चुनावी नियमों का उल्लंघन मानते हुए संबंधित अभिकर्ताओं के पहचान पत्र अपने कब्जे में ले लिए और उन्हें कॉलेज परिसर से बाहर कर दिया।
इसी दौरान विवाद बढ़ने और मारपीट के आरोप लगने से कॉलेज परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई। शिकायत के बाद कॉलेज प्रशासन ने मामले की जानकारी जुटाते हुए संबंधित पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी। प्रशासन का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया में अनुशासन और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। मामले में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Parvatanchal