सलाखें: गैर जमानती वारंटियों पर विकासनगर पुलिस की कार्रवाई, चार को गिरफ्तार कर भेजा जेल
विकासनगर। न्यायालयों से जारी गैर जमानती वारंटों की तामीली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विकासनगर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक कुंजा ग्रांट निवासी मेहरबान उर्फ माठू (28) और बिलाल (30) के खिलाफ चोरी तथा पशुओं को मारने, जहर देने, अंग-भंग करने अथवा उन्हें बेकार करने से संबंधित धाराओं और गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे।
इसी क्रम में कुंजा ग्रांट निवासी जुनैद खान को भी गोवंश संरक्षण अधिनियम से संबंधित लंबित गैर जमानती वारंट में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चौथे वारंटी सोनी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू की।

