दहशत: काम पर जा रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर रूप से घायल ग्रामीण अस्पताल में भर्ती

दहशत: काम पर जा रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर रूप से घायल ग्रामीण अस्पताल में भर्ती
Spread the love

 

नई टिहरी। ग्राम सभा सिलोगी के धारकोट गांव में सोमवार सुबह मनरेगा के काम पर जा रहे एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में वीरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे वीरेंद्र सिंह मनरेगा के काम के लिए ग्राम सिलोगी जा रहे थे। वह घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हमले की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल वीरेंद्र सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल टिहरी पहुंचाया। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।
घटना के बाद धारकोट और आसपास के गांवों में भालू की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियां लगातार चिंता का कारण बन रही हैं। उन्होंने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, भालू की निगरानी करने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

Parvatanchal