दर्दनाक: असंतुलित बाइक से गिरकर ट्रक की चपेट में आ जाने से युवती की मौके पर ही मौत
रुड़की(आरएनएस)। औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक सवार युवक का संतुलन बिगड़कर वह सड़क पर गिर गया। इससे बाइक पर पीछे बैठी युवती ट्रक के पहिये की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिरचंदी गांव निवासी 22 वर्षीय दीपा बुधवार को एक परिचित के साथ बाइक से जा रही थी। औद्योगिक क्षेत्र में एवरेस्ट कंपनी के सामने पहुंचने पर बाइक चालक ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान बाइक ट्रक से टकरा गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। बाइक से गिरने के दौरान पीछे बैठी युवती सड़क पर जा गिरी और ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गई।

