कामयाबी: बरेली का युवक 370 ग्राम चरस संग गिरफ्तार, पहाड़ों से खरीदकर लाया था बेचने को

कामयाबी: बरेली का युवक 370 ग्राम चरस संग गिरफ्तार, पहाड़ों से खरीदकर लाया था बेचने को
Spread the love

हल्द्वानी(आरएनएस)।  वनभूलपुरा पुलिस ने 370 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का निवासी है। पुलिस ने न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि बुधवार रात पुलिस को चेकिंग के दौरान गौलापार बाईपास रोड में आंवला चौकी के पास संदिग्ध युवक दिखा। उसे रोकने के बाद तलाशी ली गई तो चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान धर्मवीर मौर्य निवासी बहरौली, जिला बरेली यूपी के रूप में हुई है।आरोपी पहाड़ से चरस लाकर मैदान की तरफ बेचने की फिराक में था। एसएचओ डीएस फर्त्याल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
स्कूटी की डिग्गी में स्मैक मिली, आरोपी गिरफ्तार
दूसरी ओर, शहर की मुखानी पुलिस और एसओजी ने बड़ी मात्रा में स्मैक की बरामदगी की है। 121 ग्राम से अधिक स्मैक आरोपी के स्कूटी की डिग्गी से मिली। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार रात चेकिंग के दौरान अटल पार्क के पास से एक आरोपी को 121.95 ग्राम स्मैक और एक स्कूटी सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित आर्या निवासी बागजाला, गौलापार के रूप में हुई है। आरोपी ने बताया कि वह यह स्मैक किसी अंकित नाम के युवक से लेकर आया था।पुलिस गिरोह के नेटवर्क को तलाश कर रही है। एसएचओ सुशील जोशी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया है।

Parvatanchal