शिकंजा: नशा विरोधी अभियान के दौरान 3.12 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार  

शिकंजा: नशा विरोधी अभियान के दौरान 3.12 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार  
Spread the love

बागेश्वर(आरएनएस)।  नशामुक्त जिला बनाने की मुहिम के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति को 3.12 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायलय में पेश किया जाएगा। बुधवार शाम कपकोट थाना पुलिस की टीम भराड़ी रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 21 वर्षीय दीपक उर्फ दक्ष, निवासी पालीडुंगरा की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान उसके पास से 3.12 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। आरोपी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना कपकोट में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस और बीएनएस के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं।
14 बोतल अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
जनपद में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत झिरौली पुलिस ने एक व्यक्ति को 14 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पांच अगस्त को झिरौली थाना पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने गणेश, निवासी ग्राम असो सल्लाकोट, थाना झिरौली को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 12 बोतल मैकडॉवेल अंग्रेजी शराब और दो बोतल माल्टा देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ झिरौली थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) में मुकदमा दर्ज किया है।

Parvatanchal