सनसनी: बहन को ‘मैं मर जाऊंगा’ का मैसेज भेज कर फांसी पर झूल गया युवक, जांच शुरू

सनसनी: बहन को ‘मैं मर जाऊंगा’ का मैसेज भेज कर फांसी पर झूल गया युवक, जांच शुरू
Spread the love

देहरादून(आरएनएस)।   रायपुर थाना क्षेत्र के सपेरा बस्ती में 27 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। यह कदम उठाने से कुछ देर पहले ही युवक ने यूपी के कुशीनगर में रह रही अपनी बहन को व्हाट्सएप पर संदेश भेजा था कि वह मरने जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। रायपुर थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह सपेरा बस्ती से पुलिस को आत्महत्या की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि मृतक की शिनाख्त सागर भारद्वाज (27) पुत्र हरि शंकर भारद्वाज के रूप में हुई है। जो मूल रूप से वसई, कुशीनगर (यूपी) का निवासी था। इसका परिवार हाल में यहां रहकर कामकाज करता है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सागर बीती रात शराब के नशे में घर लौटा था और बिना खाना खाए कमरे में चला गया। रात करीब 11 बजे कुशीनगर से उसकी बहन गोमती ने परिजनों को फोन कर सागर के सुसाइड वाले व्हाट्सएप मैसेज की जानकारी दी। घबराए परिजनों ने दरवाजा खटखटाया तो सागर बाहर आया। वह टॉयलेट गया और यह कहकर वापस कमरे में सोने चला गया कि उसे डिस्टर्ब न किया जाए। सोमवार सुबह जब उसकी दूसरी बहन मीना चाय लेकर गई तो कई बार आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला। बाद में मां उर्मिला देवी और पड़ोसी विष्णु ने हथौड़े से दरवाजा तोड़ा तो अंदर सागर का शव पंखे से गमछे के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Parvatanchal