सनसनी: युवक ने तमंचे से महिला को गोली मारकर खुद को भी गोली मारकर दे दी जान

सनसनी: युवक ने तमंचे से महिला को गोली मारकर खुद को भी गोली मारकर दे दी जान
Spread the love

 

विकासनगर(आरएनएस)।  विकासनगर में आज सुबह सनसनीखेज वारदात हो गई। एक युवक ने महिला मित्र को कमरे में घुसकर गोली मार दी। इस घटना के तुरंत बाद उसने खुद की भी जान ले ली। वारदात में महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात के पीछे अवैध संबंध होना बताया जा रहा है।वारदात विकासनगर के कल्याणपुर की है। यहां कमलेश नामकर युवक ने अपनी महिला मित्र को गोली मार दी। फिर खुद को भी गोली मार दी। महिला गंभीर रूप से घायल है। महिला का इलाज ग्राफिक एरा अस्पताल में चल रहा है। मृतक चकराता का रहने वाला था। जबकि महिला त्यूणी की बताई जा रही है। मृतका यहां करीब पांच साल से अपने दो बच्चों के साथ किराए पर रहती थी। जबकि युवक भी विकासनगर में ही किराए पर रहता था। संगीता के दो बच्चे हैं। लडकी नौंवी कक्षा जबकि लड़का छटवीं कक्षा का छात्र है। घटना के वक्त दोनों बच्चे स्कूल गए हुए है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। जिसके बाद पुलिस ने जाली काटकर अंदर देखा तो वहां खून से लतपथ एक महिला और युवक पड़े हुए थे। जांच की तो युवक के कनपट्टी और महिला के भी कान के नीचे गोली लगी हुई थी। युवक मृत पाया गया जबकि महिला की सांसे चल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल महिला को विकासनगर के लेहमन अस्पताल पहुंचाया। जहां से स्थिति गंभीर होने पर उसे धूलकोट स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया दोनों के बीच काफी समय से अवैध संबंध में बताए जा रहें। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि युवक का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

Parvatanchal