संदिग्ध: गुजरात के राजकोट में फांसी से लटकी मिलीं आप नेता, लिव-इन पार्टनर पर हत्या का शक

संदिग्ध: गुजरात के राजकोट में फांसी से लटकी मिलीं आप नेता, लिव-इन पार्टनर पर हत्या का शक
Spread the love

राजकोट(आरएनएस)। गुजरात के राजकोट में एक 23 वर्षीय युवती का शव उनके फ्लैट में मिलने से सनसनी फैल गई है। उनकी पहचान नंदनी आनंदभाई बोसमिया के रूप में हुई है, जो आम आदमी पार्टी (आप) की नेता थीं।
रिपोर्ट के मुताबिक, नंदिनी का शव राजकोट के गोंडल चौकड़ी के पास आगमन सिटी स्थित उनके फ्लैट में फांसी से लटका मिला है। नंदिनी यहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थीं। उनके परिवार ने प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है।
परिवार के लोगों ने बताया कि वह नंदिनी को संपर्क कर रहे थे, लेकिन फोन का जवाब न मिलने पर उन्होंने फ्लैट पर जाकर चेक किया। नंदिनी के पिता आनंदभाई बोस्मिया ने बताया कि उनकी बेटी का फ्लैट पांचवीं मंजिल पर था, जहां जाने पर फ्लैट के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। नंदिनी जेतपुर में आप के टिकट पर नगर पालिका का चुनाव लड़ चुकी हैं। वह मेडिकल प्रतिनिधि थी।
नंदिनी के परिजनों ने बताया कि नंदिनी जूनागढ़ में असलम हुसैन समा के किराए के मकान में रहती थीं, जहां उसका असलम से संपर्क बढ़ा और दोनों प्यार करने लगे। आरोप है कि असलम ने शादीशुदा होने के बावजूद नंदनी को प्यार के जाल में फंसाया था। पिछले साल दोनों राजकोट आ गए थे, जिसका दोनों परिवारों ने विरोध किया था। करीब 4 महीने पहले असलम के परिवार ने नंदिनी को पीटा भी था।
नंदिनी-असलम के रिश्ते की जानकारी होने पर असलम की पत्नी, सास-ससुर, मां और मौसी समेत 5 लोगों ने जूनागढ़ में नंदिनी पर चाकू से हमला किया था। मामला पुलिस में दर्ज है। घटना के बाद नंदिनी राजकोट आ गई और असलम के साथ रह रही थी। आरोप है कि असलम भी नंदिनी को शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। नंदिनी की छोटी बहन ने आरोप लगाया कि असलम ने बच्चे न चाहते हुए नंदिनी का जबरन ऑपरेशन करवाया था।

Parvatanchal