दबंगई: पर्स चोरी के झूठे आरोप में युवक से मारपीट, तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

दबंगई: पर्स चोरी के झूठे आरोप में युवक से मारपीट, तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज
Spread the love

विकासनगर(आरएनएस)।   कोतवाली सहसपुर क्षेत्र के शंकरपुर हुकुमतपुर में एक युवक पर पर्स चोरी का झूठा आरोप लगाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाल प्रदीप रावत ने बताया कि शंकरपुर हुकुमतपुर निवासी दीपक कुमार ने कोतवाली सहसपुर में दी तहरीर दी है। बताया कि उनका भतीजा राजा पुत्र करनपाल 21 जून की दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने घर जा रहा था। इसी दौरान घर के पास ही गांव के रहने वाले वसीम पुत्र जहूर हसन, शादाब पुत्र मुबारिक अली और नावेद पुत्र कामील ने उसे रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने राजा पर पर्स चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए उसके साथ फट्टी और डंडों से मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। हमले में राजा के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया ह। मामले की जांच की जा रही है।

Parvatanchal