तहरीर: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पड़ोसी युवक के ख़िलाफ़ केस दर्ज

तहरीर: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पड़ोसी युवक के ख़िलाफ़ केस दर्ज
Spread the love

रुड़की।  ईंट भट्ठे से युवक रात के समय एक युवती को बहला-फुसलाकर ले गया। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई और पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कैराना निवासी एक व्यक्ति वर्तमान में मंगलौर के एक भट्टे पर परिवार सहित रहता है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीडित ने बताया कि बीती 30 मई की रात उसे अपनी पुत्री बिस्तर पर नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में पीड़ित की छोटी पुत्री ने बताया कि पास के ही भट्ठे पर ईंट भराई का काम करने वाला शुभम निवासी ग्राम भगवानपुर चंदनपुर अपने साथी राहुल के साथ बाइक पर आया था।शुभम उसकी बड़ी बहन को अपने साथ बैठाकर ले गया है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच और युवती की तलाश शुरू कर दी है।
संदिग्ध हालात में लापता हो गई विवाहिता
एक अन्य मामले में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुंडलाना से एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम सैदपुरा निवासी प्रदीप ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री की शादी ग्राम मुंडलाना निवासी दीपेंद्र के साथ हुई थी। उनकी पुत्री दो जून को अपने ससुराल से बिना बताए कहीं चली गई। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने पुलिस की शरण ली। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी पुत्री की गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है।

Parvatanchal