शिकंजा: पुलिस के हत्थे चढ़ा आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी, लंबे समय से था फ़रार

Spread the love

विकासनगर।  विकासनगर कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार था और उसके खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि 30 मार्च 2026 को जलालिया जंगल क्षेत्र में एक युवक का शव आम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला था। बाद में मृतक की पहचान हरिद्वार निवासी सादिक के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने थाना गंगनहर, हरिद्वार में अनस पुत्र फय्याज निवासी झबरेड़ा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया था। घटनास्थल विकासनगर क्षेत्र में होने के कारण मामला कोतवाली विकासनगर स्थानांतरित किया गया, जहां मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी अनस के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस टीम गठित की गई, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था। बताया कि आरोपी ने अदालतों में अग्रिम जमानत की कोशिश भी की गई थी, लेकिन उसकी याचिकाएं खारिज हो गईं। लगातार तलाश के बाद पुलिस ने मंगलवार देर रात को डाकपत्थर क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Parvatanchal