तहरीर : नाबालिग लड़की को बहाने से कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी फरार

तहरीर : नाबालिग लड़की को बहाने से कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी फरार
Spread the love

 

रुद्रपुर।  ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने विजय चंद्रा पुत्र गोपाल राम पर अपनी 14 वर्षीय पुत्री से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, 29 अप्रैल को उसके पति शहर से बाहर गए हुए थे, जबकि वह स्वयं अस्वस्थ होने के कारण घर पर दवा लेकर सो रही थी। इसी दौरान उनकी पुत्री स्कूल से लौटकर कपड़े बदलने के बाद कुछ सामान लेने बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। नींद खुलने पर उसने पुत्री की तलाश शुरू की। बच्चों से जानकारी मिली कि विजय उसे रुपये लौटाने के बहाने अपने कमरे पर ले गया है। जब वह आरोपी के कमरे पर पहुंची तो दरवाजा खुलवाने पर उसकी पुत्री अंदर रोती हुई मिली, जबकि आरोपी विजय छत के रास्ते फरार हो गया। पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि आरोपी ने उसे बहाने से बुलाकर जबरन गलत काम किया और उसकी आवाज बाहर न जाए, इसके लिए कमरे में तेज आवाज में गाने चला दिए। महिला ने यह भी बताया कि आरोपी पूर्व में भी उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर चुका था, लेकिन माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया गया था। ट्रांजिट कैंप कोतवाल मोहन पांडे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

Parvatanchal