कामयाबी: पुलिस ने स्मैक के साथ दबोचा आरोपी, लंबे समय से फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार
रुद्रपुर। पुलिस ने 11.15 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शुक्रवार रात आजाद नगर पुलिस चौकी इंचार्ज पवन जोशी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान मलपुरा–सोनेरा फार्म स्थित कब्रिस्तान के पास एक बाइक सवार संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 11.15 ग्राम स्मैक और 600 रुपये नकद बरामद हुए। उसने अपना नाम बलविंदर सिंह पुत्र फुम्मन सिंह, निवासी वार्ड-03, लालपुर गैस एजेंसी के पास, किच्छा बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इसके अलावा पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत लंबे से समय से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया है। वारंटी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था। शनिवार को वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर अनुराग सिंह व सब इंस्पेक्टर वेदपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस सुबह के समय वारंटी के घर पहुंची तो वारंटी खिड़की के रास्ते भागने लगा। पुलिस पहले से ही तैयारी में थी। पुलिस ने वारंटी नारायण सिंह निवासी खेतलसंडा खाम को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया।

